{"_id":"69012d8273d69755b90c638c","slug":"nisha-and-anuj-won-the-wrestling-match-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-127715-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कुश्ती में निशा और अनुज ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कुश्ती में निशा और अनुज ने मारी बाजी
Wed, 29 Oct 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
28jjrp10- प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत-आयोजक
- फोटो : Samvad
झज्जर। दो दिवसीय झज्जर ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन इंडो अमेरिकन स्कूल में हुआ। माय भारत केंद्र झज्जर के तत्वावधान में सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया और इंडेप्थ विजन फाउंडेशन की तरफ से खेल प्रतियोगिता हुई। लड़कियों के वर्ग में 200 मीटर दौड़, कुश्ती व खो-खो और लड़कों के वर्ग में वॉलीबॉल, 200 मीटर दौड़, कुश्ती की स्पर्धाएं हुई।
खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भदानी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि दुर्गा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेहराना की टीम उपविजेता रही। 200 मीटर दौड़ में साक्षी ने प्रथम, विधि ने द्वितीय और मनीषा ने तृतीय स्थान हासिल किया। कुश्ती प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय और रीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वॉलीबॉल में केएसएम स्कूल झज्जर की टीम विजेता रही जबकि एसएफएस स्कूल बिरधना की टीम उपविजेता रही। 200 मीटर दौड़ में विंसिज ने प्रथम, जतिन ने द्वितीय और हार्दिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती वर्ग में अनुज ने प्रथम, हिमेश ने द्वितीय और कार्तिक ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल निदेशक बिजेंद्र कादयान ने किया।
विज्ञापन
उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिला युवा अधिकारी बृजेश कौशिक ने कहा कि माय भारत केंद्र युवाओं को खेलों और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है जिससे उनमें नेतृत्व, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोच सचिन कौशिक ने की।