{"_id":"6164900a8ebc3ee1d2367b76","slug":"new-born-baby-recver-in-tempile-jhjhar-news-rtk6267521194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहरी में मंदिर के चबूतरे पर मिली तीन दिन पहले जन्मी बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहरी में मंदिर के चबूतरे पर मिली तीन दिन पहले जन्मी बच्ची
विज्ञापन
तीन दिन की बच्ची की देखरेख करती चिकित्सक व स्टाफ।
- फोटो : Jhjhar
मां ने तीन दिन पहले बेटी को जन्म देने के तीन दिन बाद मंदिर के बाहर छोड़ दिया। किसी ग्रामीण ने जब बच्ची को मंदिर के दरवाजे पर पड़े देखा तो डॉयल 112 नंबर पर फोन कर मदद मांगी। कुछ मिनट बाद ही पुलिस का ईआरवी वाहन मौके पर पहुंचा और तत्काल नवजात को अस्पताल पहुंचाया।
सोमवार की सुबह तीन दिन की नवजात बच्ची के लावारिस हालत में एक मंदिर के पास लिटाकर चली गई। पुलिस को सूचना मिली कि थाना माछरोली क्षेत्र के गांव अहरी में स्थित एक मंदिर के पास लावारिस हालत में एक बच्ची पड़ी है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने ईआरवी की टीम को तुरंत मौका पर पहुंचने व सावधानी से उठाकर बच्ची को तत्परता से अस्पताल पहुंचाने के आदेश दिए। थाना माछरोली क्षेत्र में तैनात ईआरवी-351 की टीम ने तत्परता से मौका पर पहुंचकर बच्ची को चंद मिनटों में सामान्य अस्पताल पहुंचाया। लावारिस हालत में मिली बच्ची आईसीयू में उपचार लगातार जारी है।
ईआरवी 351 पर तैनात सहायक उप निरीक्षक पूनम कुमार, सिपाही संदीप कुमार व सिपाही शमशेर सिंह की टीम ने गांव अहरी के एरिया में लावारिस हालत में मिली बच्ची को मात्र 17 मिनट में झज्जर के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। तुरंत उपचार शुरू करवाकर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
एसपी राजेश दुग्गल ने कहा कि लावारिस हालत में मिली बच्ची को सुरक्षित अस्पताल पहुंचा कर उसकी जान बचाने वाली ईआरवी-351 पर तैनात तीनों कर्मचारियों को जल्द ही प्रशंसा पत्र व नगद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लावारिस हालत में मिली नवजात बच्ची के संबंध में अज्ञात दोषियों के खिलाफ थाना माछरोली में अपराधिक मामला भी दर्ज किया गया है। ईआरवी 351 पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक पूनम कुमार के कथन पर मामला दर्ज किया गया है। नवजात बच्ची को लावारिस हालत में छोड़ने के संबंध में कार्रवाई थाना माछरोली की टीम की ओर से अमल में लाई जा रही है।
तीन दिन की मासूम को सुबह पुलिस अस्पताल लेकर आई थी। सुबह जब बच्ची को लाया गया उसे समय हालत ंभीर थी। अब बच्ची धीरे-धीरे स्वस्थ हो रही है।
- डॉ. कनिका मलिक, एसएमओ, सामान्य अस्पताल, झज्जर।