फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Neighbors strangled the elderly to death in a quarrel

Jhajjar-Bahadurgarh News: झगड़े में पड़ोसियों ने बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या की

Mon, 01 May 2023 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 01 May 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Neighbors strangled the elderly to death in a quarrel
सोनीपत। लाल दरवाजा क्षेत्र में देर रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मामले में बुजुर्ग का बेटा घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से एक को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजनों ने उसे उपचार दिलवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में मृतक के बेटे के बयान पर पड़ोसी युवक, उसके माता-पिता और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लाल दरवाजा निवासी मुकेश ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि शनिवार देर रात उनके पिता दयानंद (62) की पड़ोसियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। मुकेश का कहना है कि उनकी बाइक की बैटरी चोरी हो गई थी। पहले भी चोरी हो चुकी थी। जिस पर वह बैटरी चोरी के बारे में जानकारी लेने के लिए शनिवार रात को पड़ोसी नरेश के घर गए थे। जहां पर उनकी कहासुनी हो गई। इस पर आसपास के लोगों ने बीचबचाव कराकर मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश ने आरोप लगाया कि देर रात को पड़ोसी संदीप, उसके माता-पिता और पत्नी उनके घर के बाहर आकर हंगामा करने लगे। जब वह गली में आए तो उन पर हमला कर दिया। हमले में उसे गंभीर चोट लगी। साथ ही उनके भाई जितेंद्र भी चोटिल हो गए। इसी बीच उनके पिता दयानंद गली में आकर उनका बीचबचाव करने लगे, मगर पड़ोसियों ने उनको पीछे से पकड़ लिया और गला दबा दिया, जिससे वह बेसुध हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने दयानंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं मुकेश को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उसे प्राथमिक उपचार दिलवाने के बाद घर ले गए। पुलिस ने मुकेश के बयान पर संदीप, उसके पिता नरेश, माता व पत्नी के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-------
हरा चारा की दुकान चलाते थे दयानंद
मुकेश ने पुलिस को बताया कि उनके पिता दयानंद (62) हरा चारा बेचते थे। उन्होंने जटवाड़ा में गोशाला के पास हरा चारा की दुकान खोल रखी थी। वह रोजाना सुबह दुकान पर चले जाते थे।


वर्ष 2016 में भी हो चुका था पक्षों में झगड़ा
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में इससे पहले वर्ष 2016 में भी झगड़ा हो चुका है। जिसमें मुकदमा दर्ज हुआ था। बैटरी चोरी को लेकर उनके घर जाकर जानकारी लेने के साथ ही दोनों पक्षों में पुराने झगड़े को लेकर भी रंजिश बताई जा रही है। आरोप है कि इस मामले में दूसरा पक्ष गवाही नहीं देने के लिए धमकी दे चुका था। सिविल लाइन सोनीपत के थाना प्रभारी कर्मजीत ने बताया कि बुजुर्ग का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed