फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   National exhibition of non-leather footwear begins

Jhajjar-Bahadurgarh News: नॉन लेदर फुटवियर की राष्ट्रीय प्रदर्शनी शुरू

Fri, 20 Oct 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 20 Oct 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
National exhibition of non-leather footwear begins
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। भारत सरकार के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) के करनाल स्थित विकास कार्यालय की ओर से बहादुरगढ़ फुटवियर डेवलेपमेंट सर्विस कलस्टर में वीरवार को नॉन लेदर फुटवियर व असेसरीज के राष्ट्रीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन एमएसएमई के विकास आयुक्त व अतिरिक्त सचिव डॉ. रजनीश ने किया।
अतिथियों का स्वागत बहादुरगढ़ चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के प्रधान सुभाष जग्गा ने किया। कार्यक्रम में 60 से ज्यादा फुटवियर कंपनियों ने भाग लिया और अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए। फुटवियर उद्यमियों ने प्रदर्शनी में अच्छा लाभ उठाया। एमएसएमई विकास कार्यालय करनाल के निदेशक संजीव चावला ने प्रदर्शनी के उद्देश्यों के बारे में बताया। कहा, भारत सरकार की सरकारी खरीद पालिसी के अंतर्गत फुटवियर सेक्टर के साथ जुड़ी इकाइयों को लाभा प्रदान करना, फुटवियर सेक्टर की नवीनतम तकनीकों को प्रदर्शनी के माध्यम से इकाइयों को अवगत करवाना और भारत सरकार की एमएसएमई मंत्रालय व अन्य संबंधित विभागों की नवीनतम योजनाओं के लाभार्थ के लिए प्रोत्साहन प्रदान करना है।
विज्ञापन

फुटवियर पार्क एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार गुप्ता ने एमएसएमई के क्षेत्र में अपार संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद विकास आयुक्त डा. रजनीश कहा कि फुटवियर उद्योग से संबंधित ऐसे कार्यक्रम प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर भी किए जाने चाहिए। उन्होंने इस सुविधा केंद्र में एक डिस्प्ले सेंटर खोलने के लिए एमएसएमई मंत्रालय द्वारा पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। सुविधा केंद्र में एक डिस्पले सेंटर खोलने और इससे संबंधित प्रस्ताव भी मांगा गया। कहा कि कार्यक्रम फुटवियर सभी उद्योगों को आपस में जोड़ने का कार्य करने में बहुत बड़ी पहल है। प्रदर्शनी के प्रथम तकनीकी सत्र में वेंडर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस तथा निर्यात के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर से एस चक्रवर्ती ने वेंडर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, कौंसिल आफ लेदर एक्सपोर्ट के क्षेत्रीय निदेशक अतुल कुमार मिश्रा ने फुटवियर सेक्टर में एमएसएमई कैसे एक्सपोर्ट करे, साई सोनीपत के वरिष्ठ सहायक निदेशक सुधीर रेड्डी ने स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया की खरीद प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में अनामिका श्रीवास्तव जेम, राकेश खुराना, बीआइएस के वैज्ञानिक राहुल वर्मा, अशोक सहाय, डा. जगदीश, आशीष दीक्षित, एनएस पाल, एपी शर्मा ने फुटवियर डिजाइन और कच्चा माल पर उभरती तकनीकों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इस मौके पर एमएसएमई करनाल विकास कार्यालय करनाल सहायक निदेशक सतपाल, पन्ना लाल, संजीव चावला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed