{"_id":"6532d602f4449e6c2a0cf087","slug":"nap-launched-encroachment-removal-campaign-issued-19-challans-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-3120-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नप ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, काटे 19 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नप ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, काटे 19 चालान
Sat, 21 Oct 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अतिक्रमण से लगातार तंग हो रहे बाजार में नगर परिषद ने शुक्रवार को अभियान चलाया। इस दौरान 19 दुकानदारों के चालान कर 9400 रुपये भी वसूले गए। नगर परिषद अधिकारियों ने कहा कि उन्हें लगातार अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। अधिकारियों ने दुकानदारों से सड़कों पर गंदगी न फैलाने और पॉलीथिन का भी प्रयोग नहीं करने की अपील की। शुक्रवार को नप दस्ते ने रेलवे रोड, रोहतक-दिल्ली रोड, पुराना बस स्टैंड के पास नजफगढ़ रोड पर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान नगर परिषद के एसआई सुनील हुड्डा मौजूद रहे।
विज्ञापन