फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nagar Panchayat Vice Chairman and Councilor staged a sit-in in the department's office regarding the problem of sewer overflow

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर नप वाइस चेयरमैन और पार्षद ने विभाग के कार्यालय में दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Vice Chairman and Councilor staged a sit-in in the department's office regarding the problem of sewer overflow
फोटो 69: विभाग के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे वाईस चेयरमैन पालेराम शर्मा
बहादुरगढ़। वार्ड-3 के सुभाष नगर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर नगर परिषद वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा व वार्ड पार्षद राजेश मकड़ाैली ने जनस्वास्थ्य विभाग एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरना देकर रोष जताया। पालेराम शर्मा ने चेताया कि अगर जल्द की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वार्ड के लोगों के साथ धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुभाष नगर की गली में पिछले एक सप्ताह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या गहराई हुई है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि गली में सीवर का पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वार्ड पार्षद ने बताया कि सीवर का गंदा पानी लोगों के घरों के बाहर गली में जमा है। जिससे दुर्गंध और गंदगी का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है, क्योंकि गली में पानी भरने से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गंदे पानी के जमाव से मच्छर और मक्खियां तेजी से पनप रहे हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि अगर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जाती है तो विभाग कुछ समय बाद यह कहकर शिकायत बंद कर देता है कि समस्या का समाधान कर दिया गया है, जबकि जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 69: विभाग के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा व पार्षद राजेश मकडौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed