फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Murder was committed by throwing it in canal, two accused arrested

Jhajjar-Bahadurgarh News: नहर में डालकर की थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 15 Nov 2023 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 15 Nov 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Murder was committed by throwing it in canal, two accused arrested
झज्जर। पुलिस टीम की एक टीम द्वारा दो आरोपियों को गांव बहराणा निवासी एक व्यक्ति की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजकुमार व मनोज दोनों निवासी गांव बहराणा जिला झज्जर के तौर पर की गई। पुलिस ने दावा किया कि पकड़े गए आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में आपसी कहासुनी को हुए लड़ाई झगड़ा की रंजिश को रखते हुए हत्या करके उसे मोटरसाइकिल पर ले जाकर नहर में डालने बारे खुलासा किया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत से आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं। उन्होंने बताया कि विजयपाल निवासी गांव बरहाणा ने शिकायत देते हुए बताया कि 6 नवंबर 2023 की शाम को उसका लडका अनिल बीडी लेने के लिए दुकान पर गया थाए जो घर वापिस नहीं आया। जिसकी वे तलाश करते रहे लेकिन नही मिला। उपरोक्त सूचना पर थाना दुजाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले की छानबीन की गई तो पता चला कि थाना सांपला की पुलिस टीम को बहराना निवासी गुमशुदा युवक का शव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed