फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   murder on old bus staend

पुराने बस स्टैंड पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या

Sat, 30 Oct 2021 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
murder on old bus staend
वेद प्रकाश का फाइल फोटो। - फोटो : Jhjhar
शहर के पुराने बस स्टैंड पर शुक्रवार शाम दोस्तों के साथ घूमने आए युवक को बाइक सवार दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सरेशाम हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर आननफानन में एसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि समाचार लिखे जाने तक हत्या की वजह और हत्यारों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। घटनास्थल से कारतूस से भरी मैगजीन व खाली कारतूस के खोल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के माता गेट क्षेत्र के निवासी वेद प्रकाश (32) पुत्र बंशीलाल अंाबेडकर चौक पर हेयर ड्रेसर की दुकान चलाता है। शुक्रवार की शाम 8:15 बजे वह अपने दोस्त के साथ बाइक से पुराने बस स्टैंड की तरफ घूमने गया था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दनादन फायरिंग से वेद प्रकाश घायल हो गया। जमीन पर उसके गिरते ही हमलावर बाइक से फरार हो गए। वहीं उसके दोस्त ने अन्य लोगों की मदद से घायल वेदप्रकाश को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरेशाम हुई वारदात की सूचना मिलते ही एसपी वसीम अकरम समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। घटनास्थल से कारतूस से भरी एक मैगजीन के अलावा कारतूस के खोल बरामद हुए। एफएसएल टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं। हमलावरों को पकड़ने के लिए जिले भर में नाकेबंदी कर दी गई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक हत्या की वजह और हत्यारों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही है। बयान दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर कारतूस, गोलियों के खोल व एक गोलियों से भरी हुई मैगजीन मौके पर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल देव, डीएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed