फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Murder of INLD state president Nafe Singh is unfortunate: Dhankhar

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह की हत्या दुर्भाग्यपूण : धनखड़

Thu, 29 Feb 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 29 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Murder of INLD state president Nafe Singh is unfortunate: Dhankhar
बहादुरगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या पर दुख प्रकट किया है। पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करने के लिए धनखड़ नफे सिंह राठी के घर भी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि ये पॉलिटिकल मर्डर जिस प्रकार से हुआ है उससे हर आदमी चिंतित है। सरकार ने भी इस पर कड़ा संज्ञान लिया है और झज्जर में पुलिस फोर्स बढ़ानेे का फैसला लिया है। सरकार ने नफे सिंह हत्याकांड के बाद झज्जर को पुलिस कमिश्नरेट बनाने का फैसला लिया है। ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पीड़ित परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की थी जिसे गृहमंत्री अनिल विज ने मान लिया था और सदन में इसका ऐलान भी किया था। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ हर कोई चाहता है कि इस घटना के जिम्मेदार लोग जल्द पकड़ में आने चाहिए और इसके लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नफे सिंह के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed