फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Youth murdered with sharp weapons in Jhajjar

झज्जर में मर्डर: धारदार हथियारों से हमला कर युवक को मार डाला, दिमाना गांव की किक्रेट अकादमी के मैदान में मिला शव

Sat, 23 Oct 2021 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झज्जर
अमर उजाला ब्यूरो, झज्जर Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 23 Oct 2021 01:15 AM IST
सार

झज्जर में मर्डर का मामला सामने आया है। धारदार हथियारों से हमला कर युवक की हत्या कर दी गई। युवक ने पहले मामा के बेटे के साथ शराब पी। सुबह उसका शव दिमाना गांव की किक्रेट अकादमी के मैदान में मिला। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और सबूत जुटाए। जांच जारी है।

विज्ञापन
Youth murdered with sharp weapons in Jhajjar
मौके से सबूत जुटाती एफएसएल टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर के दिमाना गांव में एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। युवक का शव दिमाना-चुलियाना मार्ग स्थित निजी क्रिकेट अकादमी में मिला। मृतक की पहचान गांव दिमाना निवासी दिनेश (35) पुत्र गोपीराम के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। दिनेश की हत्या किसने और क्यों की, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि दिमाना-चुलियाना मार्ग पर क्रिकेट अकादमी के मैदान में शव पड़ा है। घटना की सूचना पर दुजाना थाना प्रभारी शेर सिंह, डीघल चौकी प्रभारी कृष्ण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-सोनीपत: आरपीएफ टीम ने रेलवे स्टेशन पर पटरी चोरी करते 3 आरोपी पकड़े, 1 मौके से फरार
विज्ञापन


मामा के बेटे के साथ पी थी शराब
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। युवक के चेहरे, सिर व गर्दन पर धारदार हथियारों से हमला कर हत्या की गई है। दुजाना पुलिस ने जब मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी, तो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण व पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल के अलावा एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटना स्थल से सबूत भी जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि दिनेश वीरवार की शाम करीब 7 बजे अपने मामा के लड़के महेंद्र के साथ था और दोनों ने शराब पी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को सौंपा गया शव
उसके बाद मामा का लड़का घर आ गया था और दिनेश घर नहीं पहुंचा। सुबह दिमाना-चुलियाना मार्ग पर क्रिकेट अकादमी के मैदान में खून से लथपथ उसका शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें-हरियाणा: आईएएस अशोक खेमका का 54वां तबादला, सरकार ने नहीं दिए महत्वपूर्ण विभाग, अब विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग में भेजा

गांव दिमाना में क्रिकेट अकादमी के मैदान में खून से लथपथ युवक के शव के बारे में सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की धारदार हथियारों से हत्या की गई है। भाई नरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई। प्रयास है कि जल्द ही हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया जाएगा।
-शेर सिंह, निरीक्षक, थाना प्रभारी, दुजाना



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed