फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   murder

छत के रास्ते घर में घुसे चोर, महिला की हत्या कर की चोरी

Sun, 02 Feb 2020 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
murder
मृतका संगीता। - फोटो : Bahadurgarh
लाइनपार के सुभाष नगर में चोरी के दौरान महिला की हत्या किए जाने की वारदात सामने आई है। सूचना मिलने पर पुलिस व एफएसएल टीम भी जांच के लिए पहुंची। महिला के शव का नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों के पैनल में पोस्टमार्टम हुआ है। मृतका के पिता के बयान पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने कई पहलुओं को लेकर अपनी जांच भी शुरू कर दी है। इस घटना से आसपास के लोग भी सकते में हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड-4 के सुभाष नगर में सुनील अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी मां मनकौर जो कि कई दिनों से अपनी बेटी के पास जींद गई हुई थी। घर पर उसकी पत्नी संगीता व उसकी 2 छोटी बेटियां व वह स्वयं ही था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात चोर उसके घर में घुस गए। सुनील के अनुसार वह अपनी दोनों बेटियों व पत्नी के साथ कमरे में सो रहा था। करीब पौने 4 बजे जब उसकी छोटी बेटी डिम्मी रोने लगी तो उसने अपनी पत्नी को उठाना चाहा तो वह नहीं उठी। देखा तो उसके चेहरे पर चोट के निशान थे और वह निढाल पड़ी हुई थी। उसने खुद उठने का प्रयास किया तो चक्कर आने लगे। बड़ी बेटी रिया जो कि करीब 4 साल की थी उसे भी उल्टियां हो रही थी। इसके बाद वह पत्नी व बेटी को लेकर वह तुरंत अस्पताल पहुंचा, जहां पर चिकित्सकों ने संगीता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घर में बिखरा पड़ा था सामान
सुनील ने बताया कि देर रात चोरों ने छत के रास्ते उसके घर में प्रवेश किया। जिस कमरे में वे चारों सो रहे थे उसमें अलमारी से जेवरात व अन्य सामान निकाला हुआ था। उसने आशंका जताई कि घर में घुसे चोरों ने पहले कमरे में किसी नशीले पदार्थ का स्प्रे किया, जिससे हम सभी बेसुध से हो गए। छोटी बेटी के रोने पर नींद खुली तो घर में सामान बिखरा पड़ा था और पत्नी संगीता निढाल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
मृतका संगीता के पिता जयभगवान के बयान पर थाना लाइनपार पुलिस ने चोरी के दौरान हत्या किए जाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को मामला कुछ संदेहजनक नजर आ रहा है, ऐसे में हर एंगल से पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। महिला की मौत कैसे हुई इसका पता लगाने के लिए नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया है। वही विसरा भी जांच के लिए लिया गया है।

घर में घुसकर महिला की हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया ताकि हर साक्ष्य को जुटाया जा सके और बारीकी से जांच कर मामले को ट्रेस किया जा सके। मृतका के पति से भी कई तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जानकारी जुटाई जा रही है। जो कुछ भी जांच में सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
राहुल देव, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed