फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Municipal council did not find contractors, development work stuck

Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद को नहीं मिले ठेकेदार, विकास कार्य अटके

Tue, 06 Feb 2024 04:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 06 Feb 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Municipal council did not find contractors, development work stuck
झज्जर। नगर परिषद ने शहर के विकास कार्यों के लिए आनलाइन टेंडर लगाए थे, लेकिन आठ विकास कार्यों के लिए नगर परिषद को ठेकेदार ही नहीं मिले हैं। इन कार्याें को करने के लिए कोई फर्म नहीं आई है या फिर केवल एक ही फर्म ने आवेदन किया था। इस कारण यहां पर होने वाला कार्य लटक गया है। नगर परिषद ने 60 लाख रुपये के आठ विकास कार्यों के लिए टेंडर रि-कॉल किए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा दो नए टेंडर भी लगाए गए हैं, जिन पर लगभग 20 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। जिन आठ विकास कार्यों के लिए ठेकेदार आगे नहीं आए हैं, उसमें मुख्य रूप से शहर की स्ट्रीट लाइटों पर तिरंगा लाइट लगाना है, जिस पर लगभग 26.33 लाख रुपये की राशि खर्च की जानी है। दरअसल नगर परिषद ने दिसंबर और जनवरी में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों के लिए टेंडर लगाए थे। इसमें से लगभग 60 लाख रुपये के विकास कार्यों के लिए दोबारा टेंडर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


इन कार्यों के लगाए गए दोबारा टेंडर
कार्य लागत
-स्ट्रीट लाइट पोल पर तिरंगा लाइट 26.33 लाख
-भट्ठी गेट की रिपेयर- 3.50 लाख
-शहर में पार्किंग के लिए मार्किंग -4.17 लाख
वार्ड 3 में नाला निर्माण कार्य- 10.71 लाख
बाल नेहरू पार्क का नवीनीकरण- 3 लाख
-वार्ड नंबर 7 में सीसी रोड 2.32 लाख
-वार्ड 8 में सीसी रोड निर्माण- 4.25 लाख
वार्ड -9 में सीसी गली निर्माण - 4.41 लाख

इन कार्याें के लिए लगाए नए टेंडर
-धानक कम्युनिटी सेंटर- 5 लाख
-ईसीएचसी से नरेश शर्मा के मकान तक सीसी रोड 5.80 लाख

वर्जन
कुछ टेंडरों के वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा कुछ की बैंक गारंटी बकाया है। वह जमा होते ही वर्क ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे। कुछ नए टेंडर लगाए गए हैं। इसके अलावा कुछ टेंडर के लिए फर्म नहीं आई, इसलिए दोबारा टेंडर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनजीत दहिया, एक्सईएन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed