फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Municipal council busy in preparations for cleanliness survey, focus on improving rank

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों में जुटी नगर परिषद, रैंक सुधारने पर फोकस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Municipal council busy in preparations for cleanliness survey, focus on improving rank
फोटो-52: बहादुरगढ़ शहर के झज्जर रोड पर सड़ृक किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद
बहादुरगढ़। शहर में नगर परिषद ने स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। आने वाले दिनों में कभी भी पोर्टल खुल सकता है। पोर्टल पर शहर का डेटा फीड किया जाएगा जिसके आधार पर स्वच्छता सर्वे होगा। इस बार शहर की रैंकिंग सुधारने के लिए हर रोज सफाई, जीरो वेस्ट मैनेजमेंट और नाइट स्वीपिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा ने बताया कि फिलहाल स्वच्छता सर्वेक्षण का लिंक जारी नहीं हुआ है। लिंक जारी होने के बाद ही सिटीजन फीडबैक प्रक्रिया शुरू होगी जो रैंकिंग में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि शहर में प्रतिदिन करीब 112 टन कचरा उत्पन्न होता है जिसे नियमित रूप से उठाकर प्रोसेस किया जा रहा है। स्कूलों और कॉलेजों में रोजाना स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं ताकि लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन








बहादुरगढ़ नगर परिषद के पास संसाधन
-डीसी रेट पर 198 सफाई कर्मचारी

-ठेकेदार के तहत 597 सफाई कर्मचारी

-कूड़ा उठान के लिए 140 वाहन व 123 कर्मचारी

-एक रोड स्वीपिंग मशीन, जेसीबी

















पिछले वर्ष बहादुरगढ़ रैंकिंग
वर्ष रैंक

2024 197

2023 174

2022 111

2021 120

2020 256

2019 228

2018 209

2017 353
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed