{"_id":"653c159146855af96504c8a7","slug":"multi-bagot-road-built-eight-years-ago-will-be-rebuilt-for-rs-82-lakhs-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-4964-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आठ वर्ष पहले बनी बहु-बागोत सड़क का 82 लाख में होगा पुनर्निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आठ वर्ष पहले बनी बहु-बागोत सड़क का 82 लाख में होगा पुनर्निर्माण
Sat, 28 Oct 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव बहु से वाया खेड़ा थरू एवं बागोत होते हुए महेंद्रगढ़, चरखी दादरी तक जाने वाली सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका पुर्ननिर्माण शुरू हो गया है। इसके लिए 82 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है।
यह सड़क झज्जर, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी तीन जिलों को जोड़ने वाली है। ये महेंद्रगढ़ जिले के बागोत धाम स्थित प्राचीन शिवालय तक जाने वाली सड़क है। इस सड़क से होते हुए हरियाणा के शिवभक्त बागोत शिवालय में जाकर कांवड़ चढ़ाने जाते हैं। 5.87 किमी लंबी यह सड़क आठ वर्ष पूर्व बनी थी जो पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी।
सन् 2015 में 5.84 यानि लगभग 6 किलोमीटर में बनाई गई सड़क खस्ता हो चुकी थी। अब इस सड़क के लिए टूटी सड़क के कारण लोगों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण नरेश कुुमार, सुरेश, राजकुमार पूर्व सरपंच, दलीप ने बताया कि सड़क के पुनर्निर्माण के लिए लोग बार-बार मांग करते रहे हैं, लेकिन अब सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है तो लोगों को उम्मीद है कि जल्द यह सड़क बनाकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
बहु-बागोत सड़क के लिए 82 लाख रुपये का बजट है। यह सड़क लगभग छह किलोमीटर लंबी व 5.5 मीटर चौड़ी बनाई जा रही है। सड़क के पुननिर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
आशीष मोर, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग झज्जर
सड़क बिल्कुल टूट चुकी है। विभाग को चाहिए कि तीन जिलों के राहगीरों को हो रही समस्या को देखते हुए जल्द ही इसका पुनर्निर्माण करें।
राजकुमार, पूर्व सरपंच, खेड़ा थरू
सड़क टूटी होने से बागोत स्थित प्राचीन शिवालय में जाने वाले शिवभक्तों को परेशानी होती थी। स्थानीय लोगों को ही नहीं हरियाणा के समस्त शिवभक्तों को इसी सड़क से जाना होता है। अब जल्दी इसे तैयार करना चाहिए।
रोशनलाल
आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी सात किलोमीटर की सड़क पर कभी आज तक पेचवर्क कार्य तक नहीं किया गया। विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान है।
सुरेश कुमार
सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो हैं। अब इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द पूरा होना चाहिए।
राज सिंह