फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Motorcyclist dies due to canter collision

Jhajjar-Bahadurgarh News: कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

Wed, 23 Aug 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 23 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies due to canter collision
बहादुरगढ़। थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत सौलधा गांव के पास सोमवार की सुबह कैंटर की टक्कर से एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन को छोड़कर भाग गया। कैंटर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र सिंह निवासी गांव सौलधा ने बताया है कि उसने सौलधा गांव के पास ही अपना मिट्टी का स्टॉक किया हुआ है। 21 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 7 बजे स्टॉक से वह अपने घर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह सड़क पर पहुंचा तो उसने देखा कि बादली की तरफ से तेज गति से आए एक कैंटर चालक ने बहादुरगढ़ की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चालक सड़क पर दूर जा गिरा। उसके सिर, हाथ, पैर के अलावा शरीर के अन्य कई अंगों पर गंभीर चोटें आई थी। उन्हें पता लगा कि घायल युवक उनके गांव का मुकुल है। उसे इलाज के लिए तुरंत दिल्ली के बालाजी एक्शन अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी है। अभी उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed