फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Monthly charges were wearing police uniform, was finally picked up by police, jhajjar news

पुलिस की वर्दी पहन वसूल रहे थे मंथली, पुलिस ने दबोचे

Sun, 08 Jan 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Sun, 08 Jan 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस की एक टीम द्वारा गांव माच्छरौली के पास आलू से भरे एक कैंटर चालक से पुलिस की वर्दी का गलत इस्तेमाल करके, हथियार दिखाकर, डरा धमका कर अवैध रूप से रुपयों की वसूली करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रबंधक झज्जर उपनिरीक्षक दयाचंद ने बताया कि दिनेश कुमार निवासी फिरोजपुर झिरका जिला नूह ने शिकायत देते हुए बताया था कि वह 6 जनवरी की रात को आलू से भरे कैंटर को लेकर अंबाला से जिला नूह की तरफ जा रहा था। रास्ते में झज्जर से रेवाड़ी रोड़ पर गांव माच्छरौली के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी सवारों ने पुलिस का हुटर बजाते हुए गाड़ी को कैंटर के आगे खड़ा कर रुकवाया। स्कार्पियो गाड़ी से पुलिस की वर्दी पहने एक युवक उतरा। उसके हाथ में रिवाल्वर था। उसने 500 रुपये की इंट्री करवाने को कहा। पैसे नहीं देने पर गाड़ी में बैठे एसएचओ साहब द्वारा केस बना देने की धमकी दी। स्कार्पियो गाड़ी में बैठा दूसरा व्यक्ति भी उतर कर उसके पास आया। उसने मार पिटाई और जेल में डालने की धमकी दी। डर के मारे उसने 500 रुपये दे दिए। स्कार्पियो गाड़ी का नंबर डीएल 1एन 9539 था। इस पर आरोपियों के खिलाफ थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

 थाना झज्जर के अंतर्गत पुलिस चौकी प्रभारी कुलाना सहायक उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गांव चांदपुर जिला झज्जर के नजदीक से काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो गाड़ी, पुलिस की वर्दी और हथियार सहित इंट्री के तौर पर वसूले गए 500 रुपये भी बरामद कर लिए। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों की पूछताछ में पहचान राहुल निवासी गांव भदानी जिला झज्जर तथा मोहित निवासी गांव नूना माजरा हाल नेहरू पार्क बराही रोड बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए उपरोक्त दोनों आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed