{"_id":"65df9efe5755d210d00efdc8","slug":"monali-stood-first-in-working-model-competition-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105839-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता में मोनाली रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता में मोनाली रही प्रथम
Thu, 29 Feb 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल देखते स्टाफ सदस्य।
बहादुरगढ़। लाइनपार में स्थित वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञान दिवस की थीम ''''''''विकसित भारत के लिए भारतीय स्वदेशी प्रौद्योगिकी रखी गई।वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रमन प्रभाव की खोज के कारण मनाया जाता है। यह खोज भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन द्वारा 28 फरवरी 1928 को की गई थी। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति प्रेरित करना तथा उनमें रुचि और जागरूकता को बढ़ावा देना व आमजन को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियां के प्रति सजग बनाना है। कॉलेज द्वारा आयोजित वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोनाली घोष (वॉयरलैस पावर ट्रांसमिशन), द्वितीय स्थान दीप्ति (अर्थक्वेक अलार्म), तृतीय स्थान (इलेक्ट्रिक लिफ्ट) व निधि (टाइप्स ऑफ मोशन) को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। निर्णायक मंडल की भूमिका मान सिंह हाई स्कूल से आए नरेश राणा, दीपिका जून व राजबाला ने अदा की। इस मौके पर निर्णायक मंडल ने हर्ष के साथ सभी विजेताओं को बधाई दी व प्रशस्ति पत्र देकर मनोबल बढ़ाया। इस कार्यक्रम का आयोजन साइंस क्लब द्वारा करवाया गया।