{"_id":"6879606f8e126cea3d086338","slug":"mohit-won-the-gold-medal-in-the-javelin-throw-competition-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1004-124033-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: भाला फेंक प्रतियोगिता में मोहित ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: भाला फेंक प्रतियोगिता में मोहित ने जीता स्वर्ण पदक
Fri, 18 Jul 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास। 15वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा एथलेटिक्स संघ की ओर से करण स्टेडियम करनाल में 15 व 16 जुलाई को किया गया। जिला एथलेटिक्स के प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि मोहित सुहाग मातनहेल ने 72. 33 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
मोहित सुहाग अकेहड़ी मदनपुर के नर्सरी कोच जलधीर की देखरेख में पिछले तीन-चार साल से अभ्यास कर रहा है। लड़कों के हैमर थ्रो में आशीष जाखड़ ने रजत पदक, लड़कियों के हैमर थ्रो में स्नेह जाखड़ ने रजत पदक व पूनम जाखड़ ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
लड़कों की 10000 मीटर दौड़ में अजय राठी ने स्वर्ण पदक, 800 मीटर दौड़ में संकेत ने स्वर्ण पदक, लड़कियों की 3000 मी. स्टीपलचेज में अंकिता ने रजत पदक प्राप्त करके झज्जर जिले का नाम रोशन किया है। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव चरण सिंह राठी भीम अवॉर्डी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।