फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Model Town's streets will be built with Rs 23 lakh

Jhajjar-Bahadurgarh News: 23 लाख रुपये से बनेंगी माॅडल टाउन की गलियां

Wed, 19 Jun 2024 04:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 19 Jun 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Model Town's streets will be built with Rs 23 lakh
बहादुरगढ़। नगर परिषद ने शहर के वार्ड 17 के माडल टाउन में गलियों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। यहां पर 23 लाख रुपये से गलियां बनाई जा रही हैं। पार्षद सचिन ने जल्द ही वार्ड के धर्मपुरा कॉलोनी में भी गलियों का जल्द निर्माण कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन

काफी समय से माडल टाउन निवासी गलियों का निर्माण कराए जाने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर कई बार वार्ड पार्षद सचिन को समस्या बताई थी। यह मामला नगर परिषद में उठा था। अब गलियों का निर्माण कार्य शुरू हाे गया है। इससे वार्ड वासियों में खुशी का माहौल है। मंगलवार को माडल टाउन निवासियों ने पार्षद सचिन का फूल मालाओं से सम्मान किया। पार्षद सचिन दलाल ने बताया कि माडल आउन में 23 लाख रुपये से गलियों का नवीनीकरण किया जा रहा है। राम नगर में श्मशान घाट के साथ लगते मंदिर की खाली जगह पर पार्क बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इस पार्क से वार्ड 17 के वासियों को फायदा होगा और साथ लगती कॉलोनियाें के लोगों का भी साफ सुथरा वातावरण मिलेगा। नाहरा-नाहरी रोड पर इंटरलॉक टाइल लगाई जा रही हैँ। ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में छोटे बच्चो के झूले भी जल्द लगाए जाएंगे। वार्ड 17 के धर्मपुरा की गलियों का नवीनीकरण का प्रयास होगा। इस मौके पर अजय चौधरी, बच्चा सिंह , वीरेंद्र गुप्ता, नयाब अली यशवीर दलाल, रंजीत सिंह, अशोक भारद्वाज, रीता चौधरी, भानी देवी, राजू भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed