फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Metro stations gates had to be closed if Corona guideline is broken

कोरोना गाइडलाइन टूटी तो बंद करने पड़े मेट्रो स्टेशनों के गेट

Fri, 25 Jun 2021 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Metro stations gates had to be closed if Corona guideline is broken
बहादुरगढ़। ग्रीन लाइन पर भीड़ अधिक होने की वजह से बार-बार टूट रही कोरोना गाइडलाइन की पालना करने के लिए वीरवार शाम को करीब एक घंटे तक बहादुरगढ़ के मेट्रो स्टेशन बंद करने पड़े। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शाम को बंद करने के बाद करीब सात बजे मेट्रो स्टेशन खोले गए और ट्रेन अनुसार 20-20 यात्रियों को लाइन में लगाकर स्टेशन में प्रवेश दिया गया। इस दौरान यात्रियों व मेट्रो स्टाफ के बीच नोक-झोंक भी हुई। यात्रियों का आरोप था कि मेट्रो प्रशासन की ओर से इस तरह अचानक स्टेशन के गेट बंद करके उन्हें परेशान किया जा रहा है। ऐसे में उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए स्टेशनों के बाहर ही एक से लेकर दो-तीन घंटों का इंतजार करना पड़ता है। मेट्रो प्रशासन को चाहिए कि वह इस तरह यात्रियों को परेशान ना करें।
विज्ञापन

दरअसल, ग्रीन लाइन पर वेस्ट पंजाबी बाग हाल्ट स्टेशन के निर्माण कार्य के कारण मेट्रो के समय में 19 जून से ही फेरबदल कर रखा है। मेट्रो सेवा सुबह एक घंटा देरी से चलती है। शाम को समय से दो घंटे पहले ही ट्रेन बंद हो जाती हैं। ऐसे में इस लाइन पर सुबह के बाद शाम को भी यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। वीरवार शाम को करीब छह बजे अचानक यात्रियों की संख्या बढ़ गई। इस कारण मेट्रो प्रशासन की ओर से बहादुरगढ़ के तीनों मेट्रो स्टेशनों को बंद करना पड़ा। इससे यात्रियों की स्टेशनों के बाहर भीड़ लग गई। यात्री बार-बार पूछताछ करते रहे, लेकिन मेट्रो स्टाफ की ओर से बस इतना ही कहा गया कि भीड़ को नियंत्रित करने और कोरोना गाइड लाइन की पालना करने के लिए स्टेशन के गेट बंद किए गए हैं। पहले 10 और फिर 10-10 मिनट करके पूरे एक घंटे में यानि सात बजे मेट्रो स्टेशन के गेट खोले और फिर ट्रेनों के अनुसार 20-20 यात्रियों को तीनों स्टेशनों में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो 10 : बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन पर गेट खुलने की इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed