फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Metro services started from Dhansa stand

ढांसा स्टैंड से मेट्रो सेवाएं आरंभ

Sat, 18 Sep 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Metro services started from Dhansa stand
ढांसा बस स्टैंड के भूमिगत मेट्रो स्टेशन में खड़ी पहली मेट्रो ट्रेन। - फोटो : Bahadurgarh
दिल्ली मेट्रो की ग्रेलाइन पर नजफगढ़ में बनाए गए ढांसा बस स्टैंड मेट्रो सेक्शन से यात्री सेवाएं शनिवार को आरंभ हो गईं। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाकर मेट्रो रेल रवाना की। अब बादली व बहादुरगढ़ के हजारों लोगों को भी दिल्ली में द्वारका, उत्तमनगर, हाई अड्डा आदि कई स्थानों पर जाने में सुविधा होगी। समय की भी बचत होगी। नवनिर्मित अंडरग्राउंड ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन परिचालनरत द्वारका-नजफगढ़ कारीडोर का ही विस्तार है।
विज्ञापन

इस विस्तार से नजफगढ़ व ढांसा बस स्टैंड के अंदरूनी इलाकों के लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा है। ग्रे लाइन पर अब द्वारका व नांगली दोनों एलिवेटेड और नजफगढ़ व ढांसा बस स्टैंड दोनों अंडरग्राउंड स्टेशन मिलाकर कुल चार स्टेशन हो गए हैं। स्टेशन का डिजाइन चार मंजिला भूमिगत स्ट्रक्चर है जिसमें सबसे नीचे (लगभग 18 मीटर की गहराई पर) प्लेटफार्म हैं उसके बाद कॉन्कोर्स और उसके ऊपर रूफ लेवल (ग्राउंड लेवल) पर पूरे तल पर पार्किंग बनाई गई है।
विज्ञापन

ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का पहला ऐसा भूमिगत मेट्रो स्टेशन है जहां एक पूरा भूमिगत तल वाहनों की पार्किंग के लिए बनाया गया है। इस पार्किंग सुविधा को मेन स्टेशन एरिया से जोड़ा जाएगा जहां वाहन उपयोगकर्ता अपनी कारें और दोपहिया वाहन पार्क करने के बाद लिफ्ट और एस्केलेटरों के इस्तेमाल से सीधे स्टेशन के कॉन्कोर्स एरिया में जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग क्षेत्र प्रवेश और निकास के लिए रैंप, लिफ्टों, सीढ़ियों, एस्केलेटर्स आदि की सुविधाओं से लैस है। इस पार्किंग सुविधा में लगभग 110 कारें और 185 दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकते हैं। ग्राउंड लेवल पर भविष्य में संपत्ति विकास संबंधी गतिविधियों की व्यवस्था भी हो सकेंगी। ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन को आकर्षक कलाकृतियों से सुसज्जित किया गया है।

दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन के कार्यकारी निदेशक (कम्युनिकेशंस) अनुज दयाल ने बताया कि बेसमेंट में दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए व्यवस्था करने के अतिरिक्त विकलांगों और साइकिलों के लिए सरफेस पार्किंग की व्यवस्था के साथ-साथ बसों और ग्रामीण सेवा के लिए अलग-अलग रास्तों एवं ड्राप-ऑफजॉन की व्यवस्था की गई है, जो पैदल फुटपाथों के माध्यम से स्टेशन के प्रवेश द्वारों से जुड़े हैं।
मेट्रो सेक्शन का रंग : ग्रे
लंबाई : 1.2 किलोमीटर
प्लेटफॉर्म क्षमता : 6-कोच, स्टैंडर्ड गेज
प्रवेश एवं निकास द्वार : 3
एस्केलेटर : 7
लिफ्ट : 5
डिपो : नजफगढ़
-फोटो 13 : ढांसा बस स्टैंड के भूमिगत मेट्रो स्टेशन में खड़ी पहली मेट्रो ट्रेन।
-फोटो 14 : ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed