फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mercury reached 39, today it is expected to cross 40

Jhajjar-Bahadurgarh News: 39 पहुंचा पारा, आज 40 पार होने के आसार

Sat, 15 Apr 2023 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 15 Apr 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Mercury reached 39, today it is expected to cross 40
बहादुरगढ़। अब कई दिनों से तापमान लगातार ऊपर की ओर चढ रहा है। शुक्रवार को बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमन 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम यह 4 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग के अधिकारी अभी लू चलने के आसार की संभावनाएं खारिज कर रहे हैं। एक-दो दिनों में तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है। ऐसे में लोगों को आने वाले कुछ दिनों में भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ेगा। दोपहर और शाम के समय भी अब गर्मी परेशान करेगी। वहीं बहादुरगढ में शुक्रवार को एक्यूआई पीले रंग में 163 पर दर्ज किया गया। यह राहत की बात है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में अब गर्मी का सितम दिखने लगा है। इस सीजन में पहली बार तापमान 39 डिग्री पर पहुंचा है। गर्म शुष्क हवाएं भी लोगों का हाल बेहाल करने लगी हं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक राहत की कोई संभावना नहीं है। गर्मी अभी और बढ़ेगी। शनिवार को आसमान साफ रहेगा और तापमान 40 डिग्री पहुंचने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 20 डिग्री पर जा सकता है। 16 और 17 अपै्रल को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 19 व 20 डिग्री के आसपास रह सकता है। 18 अप्रैल को तापमान में एक डिग्री की गिरावट आ सकती है। अधिकारियों के अनुसार, 15 से 19 अपै्रल के बीच पश्चिम हिमालय रीजन में तापमान 3 से 5 डिग्री अधिक रहेगा। फिलहाल क्षेत्र में लू चलने के आसार नहीं है। बहादुरगढ़ में फिलहाल प्रदूषण का स्तर ठीक है। इससे लोगों को काफी राहत है। शुक्रवार को एक्यूआई 163 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed