{"_id":"65b13cc5609b6563860b10d7","slug":"matrishakti-samman-ceremony-held-in-barahi-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-5083-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बराही में हुआ मातृशक्ति सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बराही में हुआ मातृशक्ति सम्मान समारोह
Wed, 24 Jan 2024 10:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
बराही में हुए समारोह में रविंद्र छिल्लर को आशीर्वाद देती महिलाएं।
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों और शहर के वार्डों में भाजपा नेता एवं जिला पार्षद रविंद्र छिल्लर बराही द्वारा लगातार मातृशक्ति सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में बुधवार को उन्होंने गांव बराही में समारोह किया। इसमें सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं को शॉल भेंट करके सम्मान किया गया। वहीं महिलाओं ने उन्हें आशीर्वाद दिया। छिल्लर ने कहा कि बहादुरगढ़ में उनके द्वारा निरंतर समारोह आयोजित कर सम्मान किया जा रहा है और जब बुजुर्ग महिलाएं सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देती है तो वह क्षण इतनी खुशी देने वाला होता है जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य बचे गांवों में भी यह समारोह आयोजित होंगे। संवाद
विज्ञापन