{"_id":"65527f2742a4fff41505c455","slug":"markets-started-filling-with-bumper-arrival-of-paddy-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-5441-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: धान की बंपर आवक से भरने लगी मंडियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: धान की बंपर आवक से भरने लगी मंडियां
Tue, 14 Nov 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 14 Nov 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिले के अनाज मंडी में सोमवार तक चार लाख 80 हजार क्विंटल धान की आवक हुई है। अगले कुछ दिनों में बासमती धान की आवक की संभावना आढ़तियों ने जताई है।ढ़तियों की ओर से खुली बोली लगाकर करीब चार लाख 55 हजार प्राइवेट खरीद की गई है। 9 हजार क्विंटल के करीब सरकारी खरीद धान की की गई है।
मिलर्स की ओर से लगातार युद्ध स्तर पर बासमती धान का उठान किया जा रहा है। पिछले दिनों आई बारिश के दौरान काफी धान भीग गया था। जिसका सीधा नुकसान मिलर्स को हुआ था। अब तक करीब 4 लाख बासमती धान का उठान किया गया हैं। वहीं मिलर्स ने युद्ध स्तर पर धान के उठान का काम शुरू कर दिया है। अब अब तक जिले की अनाज मंडियों में करीब 347 हजार क्विंटल धान पड़ा हुआ है, जो कि जल्द ही उठान मिलर्स की ओर से करने की बात कही है। गौरतलब है कि जिले की अनाज मंडियों में इस बार बंपर तौर पर बासमती धान की आवक हुई है और सबसे ज्यादा 1121 किस्म के बासमती धान की डिमांड ज्यादा रही है। शहर की मंडी सुपरवाइजर देवेंद्र सिंह ने बताया की झज्जर अनाज मंडी में किसानों के लिए बिजली, पानी व अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है यदि किसी भी किसान को कोई परेशानी है तो वह मार्केट कमेटी में आकर अपनी समस्या बता सकते हैं उनकी समस्याओं का समाधान भी तुरंत कर दिया जाएगा।