फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Market filled with bumper arrival of paddy

Jhajjar-Bahadurgarh News: धान की बंपर आवक से फुल हुई मंडी

Tue, 31 Oct 2023 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 31 Oct 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Market filled with bumper arrival of paddy
झज्जर। जिले की अनाज मंडियों में एक लाख 83 हजार 853 क्विंटल बासमती धान पहुंचा हैं। एक लाख 2532 क्विंटल धान का उठान हो चुका हैं। जिले की अनाज मंडियों में बंपर मात्रा में धान की आवक हो रही है। मंडियां धान से भरी हुई है। जिले की अनाज मंडी में सोमवार तक करीब एक लाख 83 हजार 853 क्विंटल धान आ चुका है।
विज्ञापन

जिले की झज्जर अनाज मंडी में 41943 क्विंटल धान, मातनहेल की अनाज मंडी में 5551 क्विंटल धान और बेरी की अनाज मंडी में लगभग एक लाख 36 हजार 358 क्विंटल बासमती धान की आवक हुई है। वहीं जिले की अनाज मंडी में प्राइवेट खरीद भी की गई है और प्राइवेट तौर पर लगभग एक लाख 70 हजार 583 धान प्राइवेट तौर पर खरीदा गया है। झज्जर अनाज मंडी में लगभग 38241 क्विंटल धान, मातनहेल अनाज मंडी में मात्र 55 क्विंटल धान और बेरी के अनाज मंडी में 1 लाख 32289 क्विंटल धान की प्राइवेट तौर पर निजी आढ़तियों ने खरीद की है। जिले की कई अनाज मंडियों में धान अब तक नहीं बिका है। इसमें कुल 6982 क्विंटल धान है। झज्जर अनाज मंडी में 3702 क्विंटल धान, मातनहेल अनाज मंडी में 1809 क्विंटल धान और बेरी के अनाज मंडी में 1471 क्विंटल धान मंडी परिसर में बिना बिके रखा हुआ है। मडियों में में एक लाख 2 हजार 532 क्विंटल बासमती धान का हो चुका है। झज्जर की अनाज मंडी में करीब 2 हजार 816 क्विंटल धान का उठान हो चुका है इनमें से 22816 झज्जर की अनाज मंडी में उत्थान हो चुका है वहीं मातनहेल की अनाज मंडी में 506 क्विंटल और बेरी की अनाज मंडी में 79 हजार 29 0 क्विंटल धान का उठान हो चुका है। जिले की अनाज मंडी में 1121 किस्म के धान की डिमांड सबसे ज्यादा है और पिछले दिनों करीब 4775 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से झज्जर की अनाज मंडी में 1121 किस्म के धान की खरीद हुई है। वहीं 1509, 1718 किस्म के धान की आवक भी जिले के अनाज मंडी में बासमती धान की आवक बंपर मात्रा में हो रही है। हालांकि अबकि बार झज्जर व बहादुरगढ़ की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद होने का पत्र आया था, लेकिन अब तक पीआर धान की खरीद झज्जर व बहादुरगढ़ की अनाज मंडियों में नहीं हुई है।
विज्ञापन


बेसहारा पशु, कर रहे नुकसान
झज्जर शहर की अनाज मंडी में देर रात को बेसहारा पशु घुस जाते हैं, जिसके चलते धान की फसल को चट कर रहे हैं। आढ़तियों ने मांग की है कि रात के दौरान मार्केट कमेटी की ओर से चौकीदार की व्यवस्था करवाई जाए ताकि बेसहारा गोवंश मंडियों में घुसकर आढ़ती व किसान की फसल को नुकसान न पहुंचाएं। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल होने पर मार्केट कमेटी ने संज्ञान लेते हुए रात के समय चौकीदार लगाने की बात कही है। मंडी के सुपरवाइजर देवेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही मंडी में चौकीदार नियुक्त कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed