फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Map of united India will be made by lighting 21 thousand lamps in Khanpur

Jhajjar-Bahadurgarh News: खानपुर में 21 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर बनाएंगे अखंड भारत का नक्शा

Sun, 21 Jan 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 21 Jan 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Map of united India will be made by lighting 21 thousand lamps in Khanpur
साल्हावास। 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या के साथ-साथ साल्हावास भी राममय होगा। शहरों के साथ ग्रामीणांचल भी पर्व को खास तरीके से मनाने जा रहा है। खानपुर खुर्द के रामलीला मैदान में 21000 हजार दीये जलाकर दीपों द्वारा अखंड भारत का नक्शा बनाया जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों ने खास तैयारी की है।
विज्ञापन

हनुमान मंदिर में हवन के साथ-साथ भंडारे का भी आयोजन होगा। प्राचीन शिवमंदिर को भी 2100 दीपों से सजाया जाएगा। गोरिया स्थित शिवमंदिर व नत्थू नाथ में 2100 दीये जलाए जाएंगे। बिरोहड स्थित रघुनाथ मंदिर में हवन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही मंदिर में 2100 दीये जलाए जाएंगे। सासरौली के श्रीराम मंदिर व नौगांव स्थित ध्यान दास मंदिर में भी 2100-2100 दीये जलाए जाएंगे। झांसवा स्थित भानीदास मंदिर में हवन का आयोजन होगा। खोरडा के बाबा गूंगला मंदिर में हवन का आयोजन होगा। खानपुर कलां के जाहरवीर गोगाजी मंदिर में सफाई अभियान चलाया जाएगा। बहू गांव के टीकमगढ़ मंदिर, दूधाधारी मंदिर, परशुराम मंदिर गुदडिया मंदिर में हवन होगा। श्री राम मंदिर बहू में अनिल अग्रवाल द्वारा हवन करवाया जाएगा तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा। बहू के मुख्य बाजार में संजय मित्तल व अनिल अग्रवाल श्रीराम मंदिर अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम को लाइव दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed