फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Many families preparing brooms on Gurugram road

Jhajjar-Bahadurgarh News: गुरुग्राम मार्ग पर झाडू तैयार कर रहे कई परिवार

Mon, 28 Oct 2024 04:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 28 Oct 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Many families preparing brooms on Gurugram road
27jjrp02- झज्जर। गुरुग्राम रोड़ पर झाडू तैयार करता कारीगर शंकर। स्त्रोत- जागरुक पाठक
झज्जर। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, धन कुबेर और धनवंतरी की पूजा का विधान है। इस दिन झाडू खरीदना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यतानुसरा धनतेरस के दिन खरीदारी को काफी शुभ माना जाता है। इस दिन सभी अपनी मनपसंद चीजों की खरीदारी करते हैं। धनतेरस की दस्तक ही दीपावली के आगमन का सूचक है। धनतेरस पर सोने, चांदी और बर्तन के साथ झाडू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। विद्धान पंडितों के अनुसार धनतेरस पर झाडू खरीदने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन झाडू खरीदने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। धनतेरस पर झाडू खरीदने से घर में सुख समृद्धि और धन में वृद्धि होती हैं। दिवाली प्रकाश का पर्व है। ऐसे में धनतेरस के दिन मिट्टी के दीपक जरुर खरीदें। इसके बिना दिवाली अधूरी मानी जाती है।
विज्ञापन



झाडू बनाने में जुटे कारीगर

गुरुग्राम रोड़ स्थित लघुसचिवालय के पास सड़क किनारे राजस्थान से आए पांच परिवारों के कारीगर बड़े पैमाने पर झाडू बना रहे हैं।कारीगर शंकर ने बताया कि राजस्थान से खजूर के पत्तों को लाकर धूप में सुखाया जाता है। उसके बाद पत्तियों को जोड़कर रस्सी की सहायता से झाडू का रुप दिया जाता हैं। त्योहार को देखते हुए 70 रुपये, 60 रुपये और 50 रुपये की दो झाडू बेची जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed