{"_id":"66df8c0b0075d7473a078f45","slug":"mangal-murti-danced-on-morya-bappas-praise-everywhere-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109737-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मंगल मूर्ति मोरया पर झूमे, हर तरफ बप्पा की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मंगल मूर्ति मोरया पर झूमे, हर तरफ बप्पा की धूम
Tue, 10 Sep 2024 05:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
धाम में गणेश जी के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु
बहादुरगढ़। शहर के विभिन्न मंदिरों में गणेश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुए। घर-घर में गणपति का पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गणपति का गुणगान किया। शहर के सुभाष चौक स्थित गणपति महोत्सव में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
महिला मंडल की ओर से भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया गया। दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित गणपति मंगलधाम में भी कार्यक्रम हुए। महिलाओं की भीड़ गणपति के दर्शन को लगी रही। गणेश चतुर्थी के तीसरे दिन भी शहर में कई स्थानों पर गणपति उत्सव की धूम रही। इस दौरान हर ओर गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया गाने के साथ ही लोग जमकर थिरके। गणपति की आराधना के साथ-साथ भजन कीर्तन भी दिन भर चलता रहा। सुबह और शाम के समय पंडालों में आरती हुई। बप्पा को भोग लगाया गया। 16 सितंबर तक शहर में गणपति उत्सव की धूम रहेगी। 17 को गाजे-बाजे के साथ बप्पा की विदाई की जाएगी। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए बप्पा का नदी में विसर्जन करेंगे। पंडाल में सजे गणपति को खुश करने के लिए श्रद्धालु मोदक से लेकर काजू कतली और मोतीचूर के लड्डू का भोग लगा रहे हैं। बालक हितैषी सेवा समिति के प्रचार सचिव रविकांत भौंसले ने बताया कि प्रतिदिन पंडाल में कार्यक्रम हो रहे हैं।