{"_id":"6617854a4559ad824b06434a","slug":"man-murdered-in-jhajjar-due-to-rivalry-over-getting-labor-contract-in-company-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: कंपनी में लेबर का ठेका लेने की रंजिश में व्यक्ति की हत्या, दस नामजद लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: कंपनी में लेबर का ठेका लेने की रंजिश में व्यक्ति की हत्या, दस नामजद लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज
Thu, 11 Apr 2024 12:08 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:08 PM IST
सार
झज्जर में रंजिश में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दस लोगों को नामजद कर 6-7 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झज्जर के झाड़ली गांव में कंपनी की लेबर लेने को लेकर पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर डीएसपी अनिल कुमार, एसएचओ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शव गृह में रखवाया। मृतक के शव का वीरवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दस लोगों को नामजद कर 6-7 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
झाड़ली निवासी युद्धवीर ने पुलिस में शिकायत दी है कि 42 वर्षीय मुकेश उसके चाचा का लड़का है। उनके गांव के पास जेके सुपर सीमेंट कंपनी का प्लांट लगा हुआ है। इस प्लांट की कुछ लेबर का टेंडर महेश गुप्ता ने ले रखा था। महेश गुप्ता की लेबर मोहनबाड़ी रोड पर मुकेश के बन हुए कमरों में किराए पर रहती है। इस लेबर की देखरेख का काम मुकेश करता था। उनके गांव के जितेन्द्र उर्फ हनुमान, दीपक, शुभम, मोहनबाड़ी गांव के मनजीत इस कंपनी में टेंडर लेना चाहते थे।
विज्ञापन
मुकेश पर लेबर को अपने मकान से भगाने का दबाव डाल रहे थे। करीब एक साल पहले हनुमान व अन्य ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस कंपनी की लेबर को मुकेश के मकान में ही रोक दिया था तथा दो दिन तक जेके सुपर कंपनी का काम बंद करवा दिया था। इस बारे में इनके खिलाफ मुकदमा थाना साल्हावास में दर्ज हुआ था। तब से ये मुकेश के साथ रजिंश बनाए हुए थे तथा जेके सुपर कम्पनी में काम लेने के लिए मुकेश को धमकी देते थे कि इस लेबर को यहां से भगा दे ताकि वह अपनी लेबर कम्पनी में लगा दे अन्यथा उन्होंने मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
बुधवार शाम को वह, जयदीप निवासी झाड़ली जेके सुपर की पार्किंग के सामने अपने खेत में काम कर रहे थे। हमें अपने खेत के सामने जाखड़ ट्रासंपोर्ट के आफिस के सामने पार्किंग में कुछ झगडे़ की आवाज सुनाई दी। वह और जयदीप मौका पर पहुंचे तो देखा कि जितेन्द्र उर्फ हनुमान, दीपक, शुभम निवासी झाड़ली, मनजीत उर्फ दुधिया लिवासी मोहनलाड़ी, संदीप उर्फ बल्लङ निवासी मालियावास व 5-6 अन्य लड़के अपने हाथों में हथोडे़, डंडे व लोहे की राड लिए हुए मुकेश की तलाश कर रहे थे।
मुकेश ट्रांसपोर्ट के आफिस में बैठा हुआ था। मुकेश बाहर आकर देखने लगा तो जितेन्द्र उर्फ हनुमान व उसके साथियों को मुकेश को देखत ही उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर वहां पर काफी ट्रक चालक एकत्रित हो गए। जब वे ट्रक चालक छुडाने लगे तो आोपियों ने उनको डराकर दूर कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
मुकेश को तुरंत सरकारी अस्पताल मातनहेल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मुकेश की गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मुकेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत पर जितेंद्र उर्फ हनुमान, दीपक, शुभम, मनजीत उर्फ दूधिया, संदीप उर्फ बल्लड़, पवन उर्फ जोगेंद्र, सतन, नर सिंह उर्फ नरडू, युद्धवीर उर्फ लारा, रवि व 6-7 अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।