फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Make the benefits of government schemes accessible to the characters: Balyan

पात्रों तक पहुंचाए सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं : बालियान

Wed, 23 Aug 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 23 Aug 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Make the benefits of government schemes accessible to the characters: Balyan
झज्जर। केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य पालन एवं डेयरी राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने मंगलवार को बहादुरगढ़, झज्जर और बेरी में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने केंद्र सरकार की जन कल्याण की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने में मदद करें।
विज्ञापन

डॉक्टर संजीव बालियान ने अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, एक राशन एक कार्ड योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट के साथ समीक्षा की।
विज्ञापन


बैठक में रोहतक लोकसभा सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने सुशासन, पारदर्शी व्यवस्था और गरीब कल्याण के ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और हरियाणा चिरायु कार्ड व निरोगी हरियाणा योजना के लागू होने से गरीब व्यक्ति को अब महंगे इलाज की चिंता नहीं रही। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी,जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, जिलाध्यक्ष बिक्रम कादियान,पूर्व चेयरमैन मनीष शर्मा नम्बरदार,बेरी मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा,राजेन्द्र शर्मा, हल्का प्रभारी प्रो मदनलाल गोयल, झज्जर कॉपरेटिव बैंक की चेयरमैन नीलम अहलावत,सीमा दहिया, सुभाष शर्मा, दिनेश शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश गुप्ता सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौशाला में दो शेड किए मंजूर

झज्जर। केंद्रीय राज्यमंत्री नेरोहतक लोकसभा प्रवास के दौरान प्रदेश की गोशाला का दौरा किया। उन्होंने गोशाला की कार्यशाला की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति में गोसेवा सर्वोत्तम कार्य माना गया है। इस दौरान श्री गोसेवा प्रबंधन समिति चेयरमैन प्रमोद बंसल ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि गोशाला में दो शेड की जरूरत है। समिति चेयरमैन की मांग पर राज्य मंत्री ने कहा कि आप केंद्रीय पशुधन बोर्ड की साइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर दो। दोनों शैड के लिए उनके मंत्रालय द्वारा 22 लाख रुपये मंजूर कर दिए जाएंगे। प्रबंधन समिति ने दो शेड मंजूर करने पर केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed