{"_id":"6aa1425d7209ea4ded05d98c","slug":"make-nutritious-food-a-part-of-daily-life-suman-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-127019-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौष्टिक भोजन को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं : सुमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौष्टिक भोजन को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं : सुमन
Wed, 09 Sep 2026 04:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 09 Sep 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो-61: कार्यक्रम में मौजूद एनसीसी कैडेट व स्टाफ। स्रोत कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ में जीवनशैली दिवस के अवसर पर एनसीसी के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजकीय महाविद्यालय सांपला की एनसीसी एएनओ डॉ. अंकिता ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य सुमन हुड्डा ने विद्यार्थियों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और पौष्टिक भोजन को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। डॉ. अंकिता ने कहा कि लोकप्रिय संस्कृति और बाहरी जीवनशैली के प्रभाव से युवाओं में फास्ट फूड तथा अत्यधिक प्रोटीनयुक्त आहार का चलन बढ़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने पारंपरिक और पौष्टिक खान-पान अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर एनसीसी कप्तान डॉ. मनोज कुमार, सीटीओ सोनिया सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। मंच संचालन डॉ. मोनिका ने किया।