{"_id":"614f788a8ebc3e041e6fdd4c","slug":"make-efforts-to-curb-criminal-activities-sp-jhjhar-news-rtk625126762","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए करें प्रयास : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए करें प्रयास : एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। किसी भी प्रकार की सूचना को पूरी तरह से गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करें। यह बातें शनिवार को पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने पुलिस अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
शनिवार को एसपी ने जिले के सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों की बैठक ली। लघु सचिवालय में आयोजित अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को जिले में कानून एवं शांति व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की आपराधिक घटना पर संबंधित एरिया के थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारी तुरंत कार्रवाई के लिए व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदार होंगे। प्रत्येक नाके पर अवरोधक लगाए जाएं। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, एएसपी बादली अमित यशवर्धन, डीएसपी झज्जर नरेश कुमार, डीएसपी बहादुरगढ़ पवन कुमार, जिला के सभी थाना प्रबंधक, सभी सीआईए व चौकी प्रभारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात शाखा प्रभारियों सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
एसपी ने कहा कि प्रत्येक थाने की व्यवस्थाओं के बेहतर रखरखाव, साफ सफाई व स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। थाना व चौकी में बिजली व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को तुरंत ठीक करवाया जाए। बिजली की कोई भी तार नंगी नहीं होनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी थानों में महिलाओं के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था की जाए। थानों में लगे सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त होने चाहिए और लगातार सक्रिय रहने चाहिए। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने व यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सख्ती से चेकिंग की जाए। चेकिंग के दौरान बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल, काली फिल्म, ओवरस्पीड व रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों पर विशेष रूप से कड़ी निगाह रखी जाए। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रबंधकों को निर्देश देते हुए कहा कि वांछित अपराधियों को पकड़ने, जुआ सट्टा के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने, अवैध असलाह रखने वालों को पकड़ने, अवैध शराब व नशीले पदार्थों के अवैध धंधे में लिप्त तस्करों को पकड़ने के लिए विशेष रूप से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।