{"_id":"65ebd8b66a28ec5d43014e67","slug":"major-accident-in-jhajjar-bike-truck-collision-two-youths-died-in-an-accident-both-were-going-to-mp-majra-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में बड़ा हादसा: बाइक-ट्रक की आमने-सामने टक्कर; दुर्घटना में दो युवकों की मौत, एमपी माजरा जा रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में बड़ा हादसा: बाइक-ट्रक की आमने-सामने टक्कर; दुर्घटना में दो युवकों की मौत, एमपी माजरा जा रहे थे दोनों
Sat, 09 Mar 2024 09:04 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 09 Mar 2024 09:04 AM IST
सार
झज्जर में हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा बाइक और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर होने से हुआ है। दोनों मृतक युवक फरुखनगर में वैयरहाउस में काम करते थे।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झज्जर के गांव खातीवास के पास बाइक और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार एमपी माजरा निवासी 30 वर्षीय मोहित और 24 वर्षीय पवन फरुखनगर में वैयरहाउस में काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर फरुखनगर से अपने गांव जा रहे थे। जब दोनों सुबह 7 बजे के आसपास खातीवास गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई। दोनों के शवों को सरकारी अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया गया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
शादीशुदा था मोहित
परिजनों ने बताया कि मोहित शादीशुदा था। दोनों ही दोस्त फरुखनगर में काम करते थे।
युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा
दो युवकों मौत होने से गांव में मातम का माहौल बन गया। जिसे भी हादसे की सूचना लगी, वह झज्जर के सरकारी अस्पताल की तरफ दौड़ पड़ा।