फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mahant Lokeshdas became the patron of Dujana Ram Mandir Trust

महंत लोकेशदास बने दुजाना राम मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक

Wed, 24 Nov 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mahant Lokeshdas became the patron of Dujana Ram Mandir Trust
महामंडलेश्वर स्वामी धम्रदेव का स्वागत करते संत। - फोटो : Jhjhar
रामानंदाचार्य संप्रदाय के युवा संत व दुजाना गांव के पैतृक निवासी साकेतवासी श्रीम्मजगदुगुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसेदवाचार्य के उत्तराधिकारी महंत लोकेशदास को श्री राम मंदिर ट्रस्ट दुजाना का संरक्षक बनाया गया है। गांव दुजाना की पंजाबी धर्मशाला में आश्रम हरिमंदिर पटौदी के मुख्य अधिष्ठाता महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव ने विशिष्ट संतों व श्रीजगन्नाथ धाम हरिद्वार के ट्रस्टियों की उपस्थिति में पगड़ी पहनाकर महंत लोकेशदास को अलंकृत किया। कार्यक्रम में फिल्म डायरेक्टर व श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व प्रधान हरीश अरोड़ा ने विशेष रुप से कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन

इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव ने दुजाना गांव को संतों की धरती बताया। उन्होंने कहा कि इस धरती पर देश विदेश में भारतीय संस्कृति का डंका बजाने वाले स्वामी हंसदेवाचार्य ने जन्म लिया और न केवल अपने गांव बल्कि पूरे संत समाज का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि दुुजाना गांव की मिट्टी को माथे पर लगाकर ऐसे महान संतों के बताए मार्ग पर चलते हुए हर व्यक्ति को अपना जीवन पथ को आलोकित करना चाहिए। स्वामी धर्मदेव ने उत्तराधिकारी के रुप में महंत लोकेशदास को श्री राम मंदिर ट्रस्ट का निर्विरोध संरक्षक बनाए जाने पर ट्रस्टियों को साधुवाद दिया और उम्मीद जताई कि उनकी रहनुमाई में नि:संदेह पिछले करीब 50 वर्षों से धर्म-कर्म में जुटी संस्था को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन

ट्रस्ट के नव संरक्षक बने महंत लोकेशदास ने कहा कि संत होने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक रुप से एक बड़ी जिम्मेदारी उन्हे मिली है और जिम्मेदारी का निर्वहन वह बेहतरीन ढंग से करेंगे। लोकेशदास ने कहा कि दुजाना गांव न केवल उनके गुरुओं की मातृभूमि है बल्कि उनके लिये यह कांशी प्रयाग की भांति बड़ा तीर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इसी ट्रस्ट के लंबे समय तक प्रधान रहे फिल्म निदेशक हरीश अरोड़ा ने उपस्थितजनों का आभार जताया और ट्रस्ट की ओर से महंत लोकेशदास को एक गाड़ी भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होनें साकेतवासी स्वामी हंसदेवाचार्य के संस्मरणों को भी साझा किया और उनसे जुड़ी कई विशेष वस्तुओं को भी उत्तराधिकार के रुप मे महंत लोकेशदास को भेंट किया। ट्रस्ट के वर्तमान प्रधान कृष्णलाल बग्गा ने अतिथियों का सम्मान किया।

सहारनपुर से पवन नारंग, जगन्नाथ धाम ट्रस्ट के सोमनाथ कवातरा, राजेश नागपाल, पंचनद इकाई झज्जर से ईश्वर शर्मा, डॉ. नंद सरदाना, पंचनद प्रदेश युवा सचिव मुकेश खनेजा, आनंद सागर अध्यक्ष संत प्रदेश प्रमुख संत व डेरा समन्वय विभाग भाजपा हरियाणा, एडवोकेट दीपक सतीजा, हिमांशु हंस, निक्सन जसूजा, योगनाथ मल्होत्रा, मन्नू मल्होत्रा, मंच संचालक दीपक कपूर, सुनील कुमार, सुरेंद्र अरोड़ा, औमप्रकाश अरोड़ा, मनोहर लाल व देव अरोड़ा, डॉ. लेखराज सहित अन्य लोगों को महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव ने सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed