{"_id":"680fcd0687bfced871049467","slug":"lord-parshuram-jayanti-will-be-historic-in-paharwar-dr-arvind-sharma-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-121194-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक होगी पहरावर में भगवान परशुराम जयंती : डॉ. अरविंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक होगी पहरावर में भगवान परशुराम जयंती : डॉ. अरविंद शर्मा
विज्ञापन
28jjrp11- श्री कृष्ण यादव भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिननेट मंत्री डॉ. अरविंद
झज्जर। हरियाणा के सहकारिता व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा है कि आगामी 17 मई को रोहतक के पहरावर में राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे।
उन्होंने कहा कि पहरावर में प्रदेश के कोने-कोने से विप्र समाज व सर्व समाज पहुंचकर इस समारोह को ऐतिहासिक बनाएगा। सोमवार को सिलानी गेट स्थित श्री कृष्ण यादव भवन में श्रीनारायण कौशिक के सेवानिवृत्त व नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का प्रदेशभर की दो दर्जन संस्थाओं द्वारा विप्र कुलगुरु श्रेष्ठ अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने शुरुआत में पहलगाम आतंकी हमले में शहादत पाने वाले नागरिकों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सरकार द्वारा आतंकवाद व आतंकियों को मिटाने के लिए समर्थन देने का प्रस्ताव रखा, जिसे मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन दिया।
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में संत महापुरुष सम्मान व विचार प्रसार योजना के तहत राजकीय स्तर पर जयंती समारोह मनाने की परंपरा शुरू की थी ताकि प्रदेश का जन-जन और हमारी युवा पीढ़ी संत-महापुरुषों के विचार से जुड़े। आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उनके विचार को पूरी गंभीरता से क्रियान्वित कर रहे हैं। हाल ही में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, धन्ना भगत जयंती को प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय समारोह के तौर पर मनाया गया है। आगामी 17 मई को रोहतक के पहरावर गांव में भगवान परशुराम की राज्य स्तरीय जयंती मनाई जाएगी। जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
को-ऑपरेटिव बैंक का निरीक्षण किया
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा नागरिक अभिनंदन समारोह के बाद सीधा लघु सचिवालय पहुंचे। वहां पहुंचने पर डीसी प्रदीप दहिया द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। मंत्री ने द झज्जर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी ली व बैंक की योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों तक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा बैंक जीएम दीपक मोर को निर्देश दिए कि लघु सचिवालय में कर्मचारियों को भी को-ऑपरेटिव बैंक में बचत खाते व सावधि बैंक खाते खुलवाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने बैंक द्वारा बीते वित्त वर्ष में एक करोड़ रुपये के लाभांश हासिल करने पर बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना करते हुए आगामी वित्त वर्ष में इस लाभांश को बढ़ाने पर जोर देने की विशेष कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
फोटो-11