फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   loot attempt

कर्जा उतारने को बनाई लूटपाट की योजना, पुलिस ने दबोचे

Fri, 08 Jan 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर Updated Fri, 08 Jan 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
loot attempt

विज्ञापन
राहगीरों को लूटने की फिराक में बैठे चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके सिर पर कर्जा था और इसे उतारने के लिए वह राहगीरों को लूटने आए थे।



लूट के पैसे से वे महंगे मोबाइल फोन भी लेते। पुलिस ने उनके पास से पुलिस ने देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, लोहे की रॉड आदि हथियार बरामद किए हैं। शहर पुलिस चौकी प्रभारी मुनेश कुमारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सिकंदरपुर बाईपास के पास एक होटल के पीछे कुछ युवक संदिग्ध हालत में बैठे हैं। वह आने जाने वालों को  लूटने की फिराक मे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और वहां मौजूद चार युवकों को दबोच लिया। उनकी पहचान अमित निवासी भदानी, सूरज व चिंपू निवासी बेरी और पुनीत निवासी समसपुर माजरा के तौर पर हुई।
विज्ञापन


पहले भी हैं केस दर्ज
मुनेश ने बताया कि पुनीत पर हत्या के प्रयास, हत्या, शस्त्र अधिनियम आदि के 6 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वह 40 दिन पहले ही जेल से जमानत पर रिहा हुआ  है। उसने जेल से बाहर आने के कुछ दिन बाद ही फिर से आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दी। गिरफ्तार एक अन्य युवक चिंपू पर भी चोरी आदि के दो केस पहले से  दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनीत दो रिमांड पर
पुलिस ने चारो आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद एक आरोपी पुनीत को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया तथा तीन आरोपियों अमित, चिंपू व सूरज को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

फोटो-09
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed