फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   light cut of for 6 hours

ट्रांसफार्मर की मरम्मत के कारण छह घंटे गुल रही शहर की बिजली

Thu, 30 Jan 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
light cut of for 6 hours
light cut of for 6 hours - फोटो : Jhjhar
शहर के गुरुग्राम रोड स्थित 132 केवी पावर हाउस के ट्रांसफार्मर की मरम्मत के कार्य के चलते आधे शहर की बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे तक प्रभावित रही। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से 132 केवी पावर हाउस में स्थित मुख्य ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य किया गया। करीब छह घंटे में बिजली निगम के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य पूरा करने के बाद दोपहर करीब दो बजे शहर की बिजली आपूर्ति बहाल की। उसके बाद ही लोगों ने अपने कामकाज पूरे किये। बिजली निगम की तरफ से वीरवार की सुबह करीब आठ बजे ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। उसके बाद पॉवर हाउस में मुख्य ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया और इस कार्य को पूरा करने में करीब छह घंटे का समय लग गया। उसके बाद दोपहर दो बजे के बाद बिजली आपूर्ति चालू की गई। हालांकि वीरवार को वसंत पंचमी के अवकाश के कारण लघु सचिवालय में स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालय आज बंद रहे। जिसके कारण लोगों के सरकारी कार्योें में बाधा तो नहीं आई, लेकिन लोगों के घरेलू कार्य अवश्य प्रभावित रहे।
विज्ञापन

लोगों के काम काज हुए प्रभावित
सुबह करीब आठ बजे पावर हाउस से निकलने वाले फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। जिसकी वजह से शहर के लघु सचिवालय, सिलनी गेट, यादव धर्मशाला क्षेत्र, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, किला कॉलोनी, मॉडल टाउन, ग्वालीशन रोड, सुभाष नगर आदि सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण शहर वासियों के दिनचर्या के कामकाज प्रभावित रहे। दोपहर के बाद जब बिजली आपूर्ति बहाल की गई उसके बाद ही लोगों ने अपने कामकाज शुरू किये। शहर वासियों के ही नहीं सबर वन उपमंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई थी। जिससे ग्रामीणों के दिनचर्या के कार्य भी बाधित हो गए थे।
विज्ञापन

मोबाइल पर भेेजी पॉवर कट की सूचना
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से जिन क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। उस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मोबाइल पर संदेश डाल कर सूचित किया गया था। लेकिन करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति न मिलने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता बिजली निगम के शिकायत केंद्र पर भी बिजली न होने के कारण फोन करते रहे। यहां से भी उपभोक्ताओं को यही सूचना मिलती रही की पॉवर हाउस में ट्रांसफार्मर की मरम्मत कार्य चल रहा है। काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

132 केवी पॉवर हाउस में मुख्य ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य किया गया है। ताकि लोगों को पॉवर कटों से निजात मिल सके। पॉवर हाउसों में समय-समय पर ट्रांसफार्मरों की मरम्मत की जाती है।
- अनिल कुमार, जेई, बिजली निगम, शहर झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed