फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Let me sleep in the lap of that flute player... Devotees danced to the bhajan.

Jhajjar-Bahadurgarh News: उस बांसुरी वाले की गोदी में सो जाऊं... भजन पर झूमे श्रद्धालु

Tue, 05 Mar 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 05 Mar 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Let me sleep in the lap of that flute player... Devotees danced to the bhajan.
झज्जर। सिद्ध श्री बाबा प्रसाद गिरि महाराज के प्रांगण में खेड़ापति रामायण मंडल झज्जर द्वारा 31वां सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। सुंदरकांड वाचक रजनीश हरित, नंदकिशोर सिंगला, धीरज शर्मा, दिनेश सोनी, मुकुल, सोनू, सूबे सिंह हरित ने संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का सामूहिक गायन किया। इस दौरान श्रीराम चरितमानस पाठ किया गया।
विज्ञापन

रजनीश हरित ने बाबा प्रसाद गिरि तुम हो सिद्ध श्री जग ने जाना तेरी चौखट पर झुकता जमाना, धीरज शर्मा ने राधा बन गई जिलाधीश और ललिता पुलिस कप्तान, के पकड़े गए कृष्ण भगवान, रोहित सोलंकी ने दो दिन में कुंण सा तेरा खाटू भागे से लीले चढ़ के आजा तेने तो घर पर आणा से, मुकुल शर्मा ने प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश, कलयुग का राजा खाटू नरेश हारे का सहारा है, इसिका ने अंदर बैठे हैं कान्हा बाहर बैठी तुलसी मैया, मीनाक्षी वर्मा ने उस बांसुरी वाले की, नीले घोड़े वाले की, गोदी में सो जाऊं,मेरा दिल करता है, श्याम के भजनों में खो जाऊं...भजन पर झूमे।
विज्ञापन

वहीं युगुल शर्मा ने बनवारी रे, जीने का सहारा तेरा नाम रे, मुझे दुनिया वालों से क्या काम रे, जय शंकर ने राम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊं गली गली भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। हनुमान चालीसा, आरती के उपरांत भूषण चुघ ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर श्रीभगवान शर्मा, आयुष शर्मा, मुकुल शर्मा, राकेश गुप्ता, विनय, प्रीत, महेश, राजबाला, संतरा, आशारानी, मीनाक्षी वर्मा, ममता वर्मा, पूनम, कमलेश, गर्वित, अनिकेत, लाला ताराचंद, विकास शर्मा, मनोज तलवार, छोटेलाल, भारत, विपिन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed