फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lanes will be built in 11 colonies, Rs 2.72 crore will be spent

Jhajjar-Bahadurgarh News: 11 कालोनियों में बनेंगी गलियां, 2.72 करोड़ होंगे खर्च

Sat, 27 Jul 2024 05:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 27 Jul 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Lanes will be built in 11 colonies, Rs 2.72 crore will be spent
झज्जर। 9 माह से विकास का इंतजार कर रही वैध हुई कालोनियों में अब जल्द काम शुरू हो जाएंगे। नगर परिषद ने अक्तूबर 2023 में वैध हुई 32 कालोनियों में से 11 कालोनियों में गलियों के निर्माण के लिए टेंडर मांगे हैं। इन 11 कालोनियों में गलियों के निर्माण पर करीबन 2 करोड़ 72 लाख 89 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। नगर परिषद ने आनलाइन टेंडर आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन

यह टेंडर आठ अगस्त को खोले जाएंगे। नियमों के तहत फर्मों के आवेदन आने पर तकनीकी व फाइनेंशियल जांच के बाद वर्क ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे। नप अधिकारियों की माने तो विधानसभा चुनाव से पहले ही इन कालोनियों में गलियों के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा ताकि इस साल इन कालोनियों में गलियों का निर्माण पूरा हो जाए। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। इन कालोनियों के काफी सालों से कालोनी के वैध होने का इंतजार कर रहे थे। सरकार ने अक्तूबर 2023 में शहर की 32 कालोनियों को वैध किया था। तब से यहां विकास के काम शुरू होने का इंतजार लोगों को था। नगर परिषद ने 32 कालोनियों के लिए 16 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी मुख्यालय से ली हुई है। अब लगभग पौने तीन करोड़ के टेंडर लगाए गए हैं। बाकी कालोनियों के विकास के लिए भी टेंडर जल्द लगाए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कुछ कार्यों के दोबारा लगाए गए टेंडर
नगर परिषद ने फर्म न आने या कम फर्म आने पर कुछ कार्यों के टेंडर दोबारा लगाए हैं। इनमें सैनी धर्मशाला में विकास कार्य, महाराजा अग्रसेन मिडिल स्कूल में विकास के काम, वार्ड नंबर-2 में स्वरूप सिंह से माता मंदिर से आंबेडकर चौक रोड पर सीसी सड़क का निर्माण कार्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा मिहिर भोज भट्ठी गेट दोबारा बनेगा
नगर परिषद की तरफ से 6 साल पहले बीकानेर चौक के पास गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज भट्ठी गेट का निर्माण किया था। एक साल पहले इस गेट को वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके चलते इसके पिलर टेढे़ हो गए थे। तभी से यह हादसे का कारण बना हुआ था। लगभग 6 माह पहले नगर परिषद ने भट्ठी गेट को लेकर टेंडर लगाए थे। इसका वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। ठेकेदार ने यहां लगाए गए पत्थरों को बुलडोजरों की सहायता से उतारने का काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दो बुलडोजरों की सहायता से पत्थरों को उतारने का काम किया गया। इस पर लगभग साढ़े तीन लाख रुपये खर्च होंगे।


कालोनी का नाम, एस्टीमेट
दुर्गा कालोनी में विभिन्न गलियों का निर्माण- 25.68
मारुति कालोनी में विभिन्न गलियों का निर्माण- 14.52
ढांढू कालोनी पार्ट-1 में विभिन्न गलियों का निर्माण- 20.95
भगत पूर्णमल कालोनी में विभिन्न गलियों का निर्माण- 29.08
बेरी कालोनी में विभिन्न गलियों का निर्माण- 8.05
आईएनए कालोनी में विभिन्न गलियों का निर्माण- 14.66
राम नगर कालोनी में विभिन्न गलियों का निर्माण- 12.68
देव नगर कालोनी-2 में विभिन्न गलियों का निर्माण- 36.44
लाल सिंह कालोनी-2 में विभिन्न गलियों का निर्माण- 39.46
कुलदीप कालोनी में विभिन्न गलियों का निर्माण- 41.86
ढांढू कालोनी पार्ट-2 में विभिन्न गलियों का निर्माण- 29.51

वर्जन
वैध हुई कालोनियों में गलियों के निर्माण के लिए टेंडर मांगे गए हैं। अगले माह टेंडर खोले जाएंगे। कुछ कार्य के लिए दोबारा टेंडर भी मांगे गए हैं। भट्ठी गेट पर बनाया गया गेट टेढ़ा हो गया था। उसे दोबारा लगाया जाएगा।
जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed