फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Land Acquisition Process Accelerates for Haryana Arbital Sonipat-Palwal Rail Corridor

हरियाणा आर्बिटल सोनीपत-पलवल रेल कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज

Fri, 08 Jan 2021 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Land Acquisition Process Accelerates for Haryana Arbital Sonipat-Palwal Rail Corridor
बहादुरगढ़। प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाले सोनीपत से पलवल तक प्रस्तावित हरियाणा आर्बिटल रेल कॉरिडोर के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। रेल मंत्रालय ने इसके लिए भूमि अधिग्रहण अधिनियम के तहत अधिसूचना जारी कर दी है। झज्जर जिले में इस परियोजना के लिए 18 गावों से कुछ जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। इस रेलमार्ग पर कुल 15 स्टेशन होंगे। परियोजना पूरी होने में 5556 करोड़ रुपये लागत आएगी।
विज्ञापन

इन गांवों से लेंगे जमीन
रेल मंत्रालय इस परियोजना के लिए झज्जर जिले के 18 गांवों से कुछ जमीन अधिग्रहीत करेगा। इन गांवों में बादली तहसील के गांव बाढ़सा, मुंडाखेड़ा, इस्माइलपुर, देवरखाना, लगरपुर, दरियापुर, बादली, माजरी, गुभाना व बुपनियां शामिल हैं। बहादुरगढ़ तहसील के गांव डाबौदा खुर्द, मेहंदीपुर, जसौरखेड़ी, खेड़ी जसौर, नीलोठी, जाखोदा, मांडोठी व आसौदा टोडरान गांव से कुछ जमीन ली जाएगी। इन गांवों में किस किला नंबर से कितनी जमीन ली जाएगी, इसकी सूचना रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) अनिल कुमार लाहोटी ने जारी कर दी है।
विज्ञापन

उद्योगों को मिलेगी बड़ी सुविधा
पलवल से सोनीपत जिले के हरसाना कलां तक यह रेललाइन 130 किलोमीटर लंबी होगी। इस पर यात्री गाड़ियों के अलावा मालगाड़ियां भी चलेंगी। सोनीपत-पलवल के बीच आवागमन सरल हो जाएगा। चंडीगढ़ से फरीदाबाद, पलवल व गुरुग्राम आवागमन में भी सुविधा होगी। दिल्ली में मालवाहक भारी वाहनों की भीड़ घटेगी। गुरुग्राम जिले से सोहना व मानेसर और सोनीपत जिले से खरखोदा की आईएमटी तक माल की ढुलाई आसान हो जाएगी। यह रेललाइन केएमपी के साथ 150 से 200 फीट जगह में तैयार की जाएगी। भूमि की निशानदेही कर दी गई है। परियोजना को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह इलेक्ट्रिक रेललाइन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बनेंगे रेलवे स्टेशन
इस लाइन पर न्यू पलवल, सिलानी, सोहना, धुलावट, चंदला डूंगरवास, मानेसर, न्यू पाटली, बाढ़सा, देवरखाना, बादली, मांडोठी, जसौरखेड़ी, खरखौदा, तुर्कपुर और हरसाना कलां स्टेशन बनेंगे। बहादुरगढ़ चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र छिकारा ने कहा कि लगभग सभी रेलवे स्टेशनों से आसपास के शहरों और गांवों के लोगों को भी सुविधा होगी। बहादुरगढ़ के उद्योगों को इस लाइन से भारी लाभ होगा। इस रेलमार्ग में 23 प्रमुख जलमार्ग पुल, 195 मामूली जलमार्ग पुल और तीन नए फ्लाईओवर बनेंगे। दो रोड ओवरब्रिज और 153 रोड अंडरब्रिज भी बनाए जाएंगे।

दोहरी ब्राड गेज लाइन
परियोजना के लिए भू-अधिग्रहण प्रक्रिया तेज हो गई है। गत 4 जनवरी को जारी अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा आर्बिटल रेल कॉरिडोर पलवल से सोनीपत वाया सोहना-मानेसर-खरखोदा तक यह दोहरी ब्राड गेज रेललाइन होगी। झज्जर जिले में जमीन लाइन के किलोमीटर 63.350 से 99.185 तक के लिए अधिग्रहीत की जाएगी। बहादुरगढ़ के उपमंडल अधिकारी हितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के सभी 18 गांवों के संबंधित व्यक्तियों की भूमि अधिग्रहण के लिए रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। संबंधित भू-मालिक 8 फरवरी तक उनके (उपमंडल अधिकारी, सिविल) के कार्यालय में लिखित आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद वह आपत्तियों का अध्ययन कर निपटारा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed