फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   lakhs looted in Bahadurgarh, masked miscreants come tocar showroom near police post with pistol

बहादुरगढ़ में साढ़े 7 लाख की लूट: पुलिस चौकी के पास कार शोरूम में गार्ड पर तानी पिस्तौल, आए थे 3 नकाबपोश बदमाश

Tue, 28 May 2024 12:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 28 May 2024 12:44 PM IST
सार

बहादुरगढ़ में बदमाश में एक कार शोरूम में सिक्योरिटी गार्ड मनोज पर पिस्तौल तानकर घुस गए। बदमाश शोरूम के अंदर रखी तिजोरी को उठाकर लेकर फरार हो गए। तिजोरी के अंदर 7 लाख 36 हजार 173 रुपए रखे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
lakhs looted in Bahadurgarh, masked miscreants come tocar showroom near police post with pistol
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पुलिस चौकी के साथ सटे कार शोरूम में तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने साढ़े 7 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड पर पिस्तौल तानकर वारदात की। खास बात यह है कि जहां बदमाशों ने वारदात की, उसके साथ में एमआईई पुलिस चौकी स्थित है। वारदात सोमवार देर रात हुई। बदमाश घटना को वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए और पुलिस कर्मियों को पता भी नहीं चला। थाना शहर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। 

विज्ञापन


दिल्ली हरियाणा सीमा पर स्थित बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में एक कार शोरूम में सिक्योरिटी गार्ड मनोज पर पिस्तौल तानकर घुस गए और बोले कि चुप रह, वरना गोली मार देंगे। बदमाशों के यह कहने पर मनोज डर गया और कुछ न कर सका। इसके बाद बदमाशों ने शोरूम के अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


बताया गया है कि बदमाश शोरूम के अंदर रखी तिजोरी को उठाकर लेकर फरार हो गए। तिजोरी के अंदर 7 लाख 36 हजार 173 रुपए के अलावा गाड़ी की आरसी और चेक बुक ले गए। पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में लेकर उनकी पहचान के प्रयास शुरू किए हैं। अभी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में कार शोरूम में लूट की वारदात हुई है। शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा। -सज्जन सिंह, इंचार्ज, एमआईई चौकी बहादुरगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed