{"_id":"683b5a8ec0f6da39370678b3","slug":"kripal-ashram-installed-the-image-of-fresh-water-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-115144-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कृपाल आश्रम ने लगाई मीठे पानी की छबील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कृपाल आश्रम ने लगाई मीठे पानी की छबील
विज्ञापन
-फोटो 56 राहगीरों को शरबत युक्त शीतल जल पिलाते हुए साध संगत। स्रोत शाखा
बहादुरगढ़। सावन कृपाल रूहानी मिशन की शाखा कृपाल आश्रम संत राजिंदर सिंह मार्ग बहादुरगढ़ की संगत व सेवादारों ने मिलकर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत दर्शन सिंह महाराज की याद में छबील लगाई। यह छबील झज्जर रोड सब्जी मंडी में पास 10 बजे से लगाई गई। लोगों ने छबील पर शीतल व मीठे पानी से अपनी प्यास बुझाई।
छबील में संस्था से जुड़े काफी सेवादारों ने स्वेच्छा से निष्काम सेवा की। संगत ने बताया कि संत दर्शन सिंह महाराज ने अपने भौतिक शरीर का त्याग किया था। उन्होंने 15 वर्ष के गुरुपद कार्यकाल में सावन कृपाल रूहानी मिशन की स्थापना की और संत मत की शिक्षाओं को दुनिया के कोने-कोने में फैलाया।
इस अवसर पर प्रबंधन समिति सदस्य प्रधान राज सिंह कटारिया, उप प्रधान हेमचंद्र गर्ग, सचिव सुभाष चंद्र, कोषाध्यक्ष धर्मवीर, राजेश कुुमार व कर्मवीर, सुरेश हुड्डा समेत काफी संख्या में संगत, सेवादार मौजूद रहे। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि सावन कृपाल रूहानी मिशन एक लाभ न कमाने वाली वैश्विक अध्यात्मिक संस्था है। इसके विश्वभर में 3200 से ज्यादा सेंटर एवं विश्व की 55 भाषाओं में साहित्य उपलब्ध है।
विज्ञापन
-फोटो 56 राहगीरों को शरबत युक्त शीतल जल पिलाते हुए साध संगत। स्रोत शाखा
-- -- -- -- -- -- -- -- --