फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Khushboo won in poster making

Jhajjar-Bahadurgarh News: पोस्टर मेकिंग में खुशबू ने मारी बाजी

Fri, 13 Sep 2024 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 13 Sep 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Khushboo won in poster making
-फोटो 52 : वैश्य कालेज में आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं के साथ कालेज स्टाफ। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक विभाग और को करिकुलर सेल द्वारा प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने नृत्य (एकल व समूह), कविता-पाठ, मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान पर खुशबू ने पाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डा. राजवंती शर्मा ने छात्राओं में छिपी उनकी प्रतिभा की तारीफ की और कहा कि कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा में गुणात्मक वृद्धि करना है। कार्यक्रम में मंच संचालन करते हुए सांस्कृतिक विभाग व को करिकुलर सेल प्रभारी डाॅ. कुसुम ने कहा कि बच्चों की आंतरिक गुणता उनके व्यक्तित्व को दर्शाती है।
विज्ञापन

प्राचार्य ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में हिन्दी काव्य पाठ में प्रथम स्थान एकता बीए प्रथम वर्ष, सर्वेश्वरी बीए तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान व मुस्कान बीएससी तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी काव्य पाठ में रीतू बीसीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इलोकेशन में प्रथम स्थान मानशी बीए तृतीय वर्ष ने, दिव्या बीए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान व साक्षी बीसीए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान पर खुशबू एमकॉम प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर दीया बीए प्रथम वर्ष व तृतीय स्थान पर मानशी बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलाज मेकिंग में प्रथम स्थान मेघा बीए तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कशिश गुप्ता एमएससी गणित प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। बेस्ट आउट आफ वेस्ट में प्रथम स्थान पर खुशी बीए द्वितीय वर्ष व संजना बीकाम प्रथम वर्ष की छात्रा रही। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चंदा और सुनिति बीकाम द्वितीय वर्ष की छात्रा ने प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनिशा बीकॉम द्वितीय वर्ष, प्रीति गुप्ता एमएससी रसायन शास्त्र द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान व ईशा बीकाम प्रथम वर्ष ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान स्नेहा व मोनिका बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, अंशु बीएससी द्वितीय वर्ष व खुशी बीए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा स्नेहा व अन्नु बीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

एकल नृत्य में प्रथम स्थान कशिश गुप्ता एमएससी गणित प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान ललिता बीसीए प्रथम वर्ष व तृतीय स्थान पर निकिता बीकाम द्वितीय वर्ष व पायल बीएससी तृतीय वर्ष रही। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या द्वारा रेडक्रास सेल, एंटी रेगिंग सैल व टोबैको फ्री सैल की विभिन्न गतिविधियों में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम समापन पर डा. कुसुम ने महाविद्यालय परिवार के सहयोग व उपस्थिति की प्रशंसा करते हुए सबका धन्यवाद किया।






--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed