फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Khatu Shyam Baba's birth anniversary was celebrated with great pomp, crowd of devotees gathered

Jhajjar-Bahadurgarh News: धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव, उमड़ी भक्तो की भीड़

Wed, 13 Nov 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 13 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Khatu Shyam Baba's birth anniversary was celebrated with great pomp, crowd of devotees gathered
-फोटो 63 : कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु।
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 में चवणऋषि की ओर से खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री श्याम सखा परिवार 11 तारीख वाले ग्रुप ने आराधना मेरे श्याम की नाम से आयोजित इस महोत्सव में अपनी प्रस्तुति दी। बाबा का जन्मोत्सव मनाने के लिए शहर के कोने-कोने से श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। सोमवार शाम को शुरू हुए इस महोत्सव में रात भर श्रद्धालु भजन गायकों के मधुर भजनों पर झूमते दिखे। जन्मोत्सव में अतिरिक्त जिला जज अरविंद बंसल, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक बालकृष्ण गोयल, नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, ईओ संजय रोहिला समेत अनेक अतिथियों ने शिरकत की। सभी अतिथियों का अमर गर्ग ने पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। मंगलवार की अल सुबह तक भजनों की अमृत वर्षा हुई।
विज्ञापन

महोत्सव में भजन गायक नरेश नरसी, सोनू सिंगला, गौरव वर्मा, कुमार पंकज और प्रिंसी गोयल ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। देर रात केक काट कर बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, स्वयंसेवी संस्थाओं व संगठनों से जुड़े लोगों ने भी खाटू वाले श्याम बाबा के भव्य दरबार में मत्था टेका। श्याम रसोई में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। चवणऋषि से विजय गर्ग और सुरेश गर्ग ने कहा कि जो भी भक्त सच्चे मन से खाटू वाले श्याम बाबा से मनोकामना मांगता है। इस मौके पर वरिष्ठ सर्जन डॉ. मनीष शर्मा, उद्योगपति मनोज गोयल, दिल्ली से ललित गुप्ता, मुकेश बंसल, गुरुचरण सिंह, अरुण सागर, निशांत राठी, मुकेश गोयल, अशोक गोयल और अमर गर्ग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed