फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   K.C. Sebastian won the gold medal in the 100m freestyle event in the 80 age category.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 100 मीटर फ्रीस्टाइल में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में के.सी. सेबेस्टियन ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
K.C. Sebastian won the gold medal in the 100m freestyle event in the 80  age category.
फोटो-61: प्रतियोगिता में भाग लेते तैराक। संवाद
बहादुरगढ़। एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 22वीं नेशनल मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप हुई। इसमें 100 मीटर फ्रीस्टाइल में 80 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष वर्ग में केरल के केसी. सेबेस्टियन ने स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश के अजय नारायण ने रजत और तेलंगाना के सुरेश कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला वर्ग में गुजरात की बाकुला रमणलाल पटेल ने स्वर्ण, महाराष्ट्र की प्रतिभा खरे ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

75-79 वर्ष पुरुष वर्ग में मणिपुर के सपाम महेन्द्रो सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र के शशांक रमेश कुलकर्णी ने रजत और राजस्थान के सतीश सुखीजा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। महिला वर्ग में दिल्ली की सविता पुरी ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


वरिष्ठ आयु वर्गों में पदक विजेता
70-74 वर्ष पुरुष वर्ग में मणिपुर के नोंगमैथेम नारजित सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। बिहार के मुरारी मोहन शर्मा ने रजत और महाराष्ट्र के रावसाहेब पाटिल ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला वर्ग में मणिपुर की अथोकपम मणिबी देवी ने स्वर्ण पदक जीता। 65-69 वर्ष पुरुष वर्ग में बिहार के बिजेंद्र राय ने स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली के जोसेफ कुओक ने रजत और ओडिशा के सुरेंद्र कुमार नाइक ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला वर्ग में कर्नाटक की सुनीता राणा अग्रवाल ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
युवा मास्टर्स का शानदार प्रदर्शन
60-64 वर्ष पुरुष वर्ग में केरल के एन.एस. देवानंद ने स्वर्ण पदक जीता। महिला वर्ग में दिल्ली की लोवलीन जोहल ने स्वर्ण पदक जीता। 55-59 वर्ष पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र के मोईन शिराजी ने स्वर्ण पदक जीता। महिला वर्ग में महाराष्ट्र की तनुयाज मर्चेंट ने स्वर्ण पदक जीता।
50-54 वर्ष पुरुष वर्ग में दिल्ली के बृज मोहन ने स्वर्ण पदक जीता। महिला वर्ग में महाराष्ट्र की सुखजीत परमजीत कौर ने स्वर्ण पदक जीता। 45-49 वर्ष पुरुष वर्ग में एसएससीबी के एन. बिरोला सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली के सुनीथ कुमार टी.ए. ने रजत हासिल किया। महिला वर्ग में महाराष्ट्र की स्नेहल भाल ने स्वर्ण पदक जीता।

इस दौरान सांसद धर्मबीर सिंह ने तैराकों के उत्साह की सराहना की। कहा कि जज्बे के आगे उम्र की कोई सीमा नहीं होती। अनिल खत्री ने कहा कि मास्टर्स तैराकों ने फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण का शानदार परिचय दिया है। मौके पर हरियाणा तैराकी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रवि सिंगारी, सुनील खत्री, तैराकी कोच साई जाधव, महेंद्र पहलवान, पदमपाल, सुनील कादयान, बलवान कादयान, सत्यनारायण शर्मा और एनआरआई अनिल शर्मा मौजूद थे।

फोटो-61: प्रतियोगिता में भाग लेते तैराक। संवाद

फोटो-61: प्रतियोगिता में भाग लेते तैराक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed