फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Kanishka Chauhan of Chhaya village Kulana in England

Jhajjar-Bahadurgarh News: इंग्लैंड में छाया गांव कुलाना का कनिष्क चौहान

Sat, 26 Jul 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 26 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Kanishka Chauhan of Chhaya village Kulana in England
25jjrp12- झज्जर। कनिष्क चौहान
झज्जर। इंग्लैंड की जमीन पर खेले गए क्रिकेट मैचों में जिले के गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कमाल दिखाया। भारत अंडर-19 और इंग्लैंड अंडर-19 की टीमों के बीच खेले गए पांच एक दिवसीय मैचों और दो चार दिवसीय मैचों में भारत अंडर-19 की टीम में शामिल रहा। इसमें कनिष्क चौहान ने एकदिवसीय मैचों की सीरीज में सर्वाधिक विकेट हासिल किए। कनिष्क चौहान के प्रदर्शन को लेकर परिवार में खुशी है।
विज्ञापन

27 जून से 23 जुलाई तक भारत अंडर-19 और इंग्लैंड अंडर-19 की टीमों के बीच इंग्लैंड के अलग-अलग क्रिकेट ग्राउंड पर पांच एकदिवसीय और दो चार दिवसीय मैच खेले गए। गांव कुलाना के कनिष्क चौहान ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच एक दिवसीय मैच और एक चार दिवसीय मैच खेला। इसमें कनिष्क चौहान बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कनिष्क चौहान को पहला चार दिवसीय मैच खेलने का मौका नहीं मिला। भारत अंडर-19 की टीम ने एकदिवसीय मैचों की सीरीज 3-2 से जीती। वहीं चार दिवसीय मैचों की सीरीज के दोनों मैच ड्रा हो गए। कनिष्क चौहान ने एकदिवसीय मैचों की सीरीज में सर्वाधिक पांच मैचों की पांच पारियों में आठ विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्क चौहान ने 39 ओवरों में 4.33 की इकनाॅमी से 169 रन दिए। इस दौरान कनिष्क चौहान की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी तीन विकेट पर 20 रन रही। कनिष्क चौहान एकदिवसीय सीरीज में सर्वाधिक इकनाॅमी से गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी रहे। वहीं कनिष्क चौहान ने सीरीज में सर्वाधिक 136 डॉट गेंद डाली।
इसके अलावा कनिष्क चौहान एक दिवसीय सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने में सातवें स्थान पर रहे। कनिष्क चौहान ने पांच मैचों की चार पारियों में 114 रन बनाए। कनिष्क चौहान ने सीरीज में 14 चौकें व एक छक्का लगाया। कनिष्क चौहान का सर्वाधिक स्कोर 45 रन रहा।
कनिष्क चौहान को पहले चार दिवसीय मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद दूसरे चार दिवसीय मैच में खेले कनिष्क चौहान ने पहली पारी में 10 ओवरों की गेंदबाजी की, लेकिन उसे कोई विकेट हासिल नहीं हुआ। वहीं बल्लेबाजी की पहली पारी में कनिष्क चौहान ने 36 गेंदों में तीन चौकों व एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए।
इसके बाद कनिष्क चौहान ने दूसरी पारी में चार ओवरों की गेंदबाजी की, इसमें भी कनिष्क चौहान को कोई विकेट नहीं मिला। वहीं बल्लेबाजी की दूसरी पारी में कनिष्क चौहान ने 18 गेंदों में एक चौकें की मदद से नाबाद 12 रन बनाए।

कनिष्क चौहान की माता सरिता ने बताया इंग्लैंड के खिलाफ कनिष्क चौहान ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। कनिष्क चौहान एकदिवसीय मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले रहे हैं। उन्होंने पूरी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड की भूमिका अदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed