{"_id":"695eb0220cd46269b40592da","slug":"kanishk-chauhan-scored-10-runs-and-took-one-wicket-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-130356-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कनिष्क चौहान ने 10 रन बनाए व एक विकेट लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कनिष्क चौहान ने 10 रन बनाए व एक विकेट लिया
Thu, 08 Jan 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए अंडर-19 के तीसरे एकदिवसीय मैच में भारत की टीम ने रनों से जीत दर्ज की। जिले के गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान ने 10 रन बनाए और एक विकेट हासिल किया। साउथ अफ्रीका के बेनोनी स्थित विलोमूर पार्क में भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच अंडर-19 का तीसरा एकदिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया।
साउथ अफ्रीका की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 393 रन बनाए। इस दौरान बल्लेबाजी में कनिष्क चौहान ने छह गेंदों में एक चौके की मदद से 10 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 35 ओवरों में 160 रनों पर ऑल आउट हो गई।
गेंदबाजी में कनिष्क चौहान ने सात ओवरों में 34 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इस मैच के जीत के साथ भारत ने साउथ अफ्रीका को 3-0 क्लीन स्वीप कर दिया। कनिष्क चौहान ने इस सीरीज में तीन मैचों की दो पारियों में 42 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार चौके लगाए। इसके अलावा उन्होंने तीन मैचाें की तीन पारियों में दो विकेट हासिल किए।