फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   JJP and BJP were and will remain staunch friends: Dr. Ajay Chautala

जेजेपी और बीजेपी पक्के यार थे और रहेंगे : डाॅ. अजय चौटाला

Tue, 06 Feb 2024 03:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 06 Feb 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
JJP and BJP were and will remain staunch friends: Dr. Ajay Chautala
गांव बिरोहड में धरने पर पहुंचे अजय चौटाला।संवाद
साल्हावास। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी और बीजेपी पक्के यार थे और रहेंगे। कांग्रेस को लकड़ी से भी नहीं छुएंगे। लोगों ने उन्हें समस्याएं बताई और मांग-पत्र दिया। उन्होंने जल्द समाधान का प्रयास करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बिरोहड के नजदीक गांव निमली में एक कार्यक्रम में डाॅक्टर अजय चौटाला पहुंचे थे। मातनहेल के पूर्व पार्षद सोनू नसीब ने उन्हें बताया कि बिरोहड गांव में लोग सड़क बनवाने के लिए धरने पर बैठे हैं। इस जानकारी पर वह बिरोहड गांव में धरना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पीएचसी बिरोहड में स्टाफ की मांग की और अवगत कराया कि यहां पर पांच लोगों के चोट लगने पर पट्टी बांधने की व्यवस्था भी पूर्ण रूप से नहीं है। सड़क निर्माण आदि की मांग उठाई। इस पर डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सरकारी स्तर पर हर संभव कार्रवाई कर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस पार्टी ने तीन-तीन अध्यक्ष और पांच-पांच प्रभारी वर्ष भर में बदल लिए हो, वे सरकार बनाने का ख्वाब देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनेक धड़ों में बंटी हुई है। उन्होंने कहा कि वे एनडीए सरकार का हिस्सा हैं। जेजेपी और बीजेपी की सरकार बनने पर लोगों ने कहा था कि यह गठबंधन 10 दिन तक चलेगा, लेकिन यह सरकार 4 साल से कम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने बीजेपी के साथ मिलकर पहले भी सरकार बनाई है। अजय चौटाला ने कहा कि हम बीजेपी के पहले भी यार थे और आज भी है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अन्य समस्याओं के बारे में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया, जिसे उन्होंने पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed