{"_id":"65c009d0efa0eaee1b0d6fa2","slug":"jhajjars-backwardness-is-the-contribution-of-previous-governments-arvind-sharma-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-107675-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर का पिछड़ापन पिछली सरकारों की देन : अरविंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर का पिछड़ापन पिछली सरकारों की देन : अरविंद शर्मा
Mon, 05 Feb 2024 03:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
झज्जर रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता करते हुए सांसद डॉ अरविंद शर्मा ।संवाद
झज्जर। रोहतक से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि झज्जर का पिछड़ापन के लिए यह सरकार जिम्मेदार नहीं है बल्कि पिछली सरकार जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि झज्जर शहर की जो दशा है, उसके लिए जिम्मेदार कौन है, ये देखना चाहिए। जन स्वास्थ्य विभाग जब खोदाई करता है तो उसका लेवल तक ठीक नहीं है। कौन ठेकेदार थे, जिनको भाई भतीजावाद के चलते यह काम दिया गया था। ये काम किसने किया। उसकी पूरी जांच होनी चाहिए।
वह रविवार को सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने पिछले दिनों शहर का दौरा कर अधिकारियों को निर्देश भी दिए थे। शहर का विकास अब हो रहा है। सड़कों के टेंडर हो चुके हैं। जल्द काम दिखेगा। सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर उन्होंने कहा कि उनके आरोप बेबुनियाद है। उनकी सरकार में तो वह कुंडली मानेसर केएमपी छोड़कर भाग गए थे। उसको भाजपा सरकार ने पूरा करने का काम किया। वह हाउस में नहीं जाते। हम जाते हैं। हमें पता है कि हम क्या बात हाउस में रखते हैं। कांग्रेसी सांसदों का काम हाउस को डिस्ट्रब रखने का है। इसी कारण पिछले दिनों उनके सांसदों को संसद से निष्कासित किया गया था। वह सदन को चलने नहीं देते। इस सरकार ने बादली-ढासा बॉर्डर, बहादुरगढ़ से सांपला मेट्रो बढ़वाने का काम किया। बहादुरगढ़ से आसोदा का काम सरकार ने मंजूर किया। द्वारका से एम्स होते हुए दादरी तक आरआरटीएस का सर्वे का काम चल रहा हैं। वह विपक्ष है, उनका काम कहने का है। झज्जर वाया फरुखनगर रेलवे लाइन पर 1225 करोड़ रुपये सरकार ने ने मंजूर कर दिए हैं। अब यहां रेलवे जमीन एक्वायर करेगा। दिल्ली के सीएम द्वारा ईडी के समन न लेने पर उन्होंने कहा कि यह केजरीवाल सोचते हैं कि वह ठीक कर रहे हैं। ईडी ओर सीबीआई में सरकार की दखलबाजी नहीं होती। जिसकी शिकायत होती है, उसकी वह जांच करती है। पूछताछ करती है। वह स्वतंत्र एजेंसी है। कैप्टन अजय यादव के कांग्रेस में घुटन वाले ब्यान पर सांसद ने कहा कि वह उनकी अपनी सोच है। यह उनका व्यक्तिगत मामला है। उन्होंने कहा कि वह रोहतक से ही चुनाव लड़ेंगे। बाकी फैसला पार्टी को करना है। उनकी प्राथमिकता रोहतक लोकसभा क्षेत्र ही है।