फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Tribute paid to immortal martyrs in Police Flag Day program

Jhajjar: पुलिस झंडा दिवस कार्यक्रम में अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 24 Oct 2024 10:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 24 Oct 2024 10:41 PM IST
सार

पुलिस एसीपी धर्मवीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सभा की अध्यक्षता कल्याण शाखा निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने की।

विज्ञापन
Jhajjar: Tribute paid to immortal martyrs in Police Flag Day program
झज्जर। - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर पुलिस की ओर से गुरुवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के तहत शहीद पुलिसकर्मियों की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


एसीपी धर्मवीर सिंह ने शहीद हुए पुलिस जवानों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि पुलिस जवान जिन्होंने अपने कर्तव्य को निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है, उनकी याद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में झज्जर जिला के शहीद हुए 8 पुलिसकर्मियों के परिजनों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अमर शहीद सिपाही राकेश कुमार निवासी गांव सुर्खपुर, शहीद सिपाही माही चंद निवासी गांव गुड्ढा, शहीद मुख्य सिपाही बिजेंद्र सिंह निवासी गांव गौच्छी, शहीद सिपाही संजय कुमार निवासी गांव कुंजियां, गांव सराय औरंगाबाद जिला झज्जर निवासी शहीद सिपाही शेर सिंह तथा उप पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार निवासी थाना खुर्द जिला सोनीपत, उप निरीक्षक दिनेश निवासी थाना खुर्द सोनीपत व राजेश निवासी कोसली की जिला पुलिस कार्यालय झज्जर में तस्वीरें लगाकर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया गया। एसपी ने शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारजनों को किसी प्रकार की समस्या पर पुलिस विभाग की तरफ से हर संभव सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed